1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तराखंड
  4. cm-yogi-adityanath-mother-savitri-devi-passes-away-at-89-panchur-haridwar

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

yogi adityanath mother Savitri Devi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। उन्होंने पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार, गांव और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किया जाएगा। सीएम धामी ने सावित्री देवी के निधन 
पर दुख जताया।

इसी साल मई में हुई थी आखिरी मुलाकात

संन्यास ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारिवारिक भेंट सीमित ही रही, हालांकि अपने पैतृक गांव और परिवार से उनका जुड़ाव बना रहा। मां सावित्री देवी से उनकी आखिरी मुलाकात इसी वर्ष मई में हुई थी।
 
योगी आदित्यनाथ 7 मई को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के पंचूर गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने धार्मिक आयोजनों में भाग लिया और परिजनों से मिले थे। अगले दिन यानी 8 मई को कार्यक्रमों के समापन के बाद उन्होंने अपने पैतृक घर जाकर मां का आशीर्वाद लिया था। मई की यह भेंट अब उनकी मां से आखिरी मुलाकात साबित हुई।
 

सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख जताया गया है। कहा गया कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबा केदारनाथ से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
अगला लेख
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे