प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता का फोकस चार प्रमुख स्तंभों पर रहा—लचीलापन (Resilience), नवाचार (Innovation), सहयोग (Cooperation) और स्थिरता (Sustainability)। उन्होंने कहा कि BRICS सदस्य देशों के समर्थन से भारत ने समूह के साझा विजन को ‘विन-विन सहयोग’ में बदलने की दिशा में काम किया है।
भारत के कई हिस्सों में रविवार, 13 सितंबर को भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात क्षेत्र में बेहद भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है।
राजधानी में आयोजित BRICS Gala Dinner में शनिवार की शाम भारतीय खान-पान, संगीत और संस्कृति के नाम रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में BRICS देशों से आए राष्ट्राध्यक्षों और अन्य विशिष्ट मेहमानों के लिए खास डिनर का आयोजन किया। इस दौरान भारतीय व्यंजनों की विविधता के साथ भारतीय संगीत की भी खास झलक देखने को मिली।
Gujarat Data Centre Hub: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार के पांच साल के सुशासन और विकास के कार्यकाल के दौरान राज्य में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में कई प्रयास किए जा रहे हैं। टेक्नोलॉजी और डिजिटल अर्थव्यवस्था के बढ़ते विस्तार के बीच गुजरात को देश के प्रमुख डेटा सेंटर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।
देश की राजधानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के बीच पाकिस्तान की नजर एक बार फिर इस वैश्विक समूह पर है। पाकिस्तान लंबे समय से BRICS में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। उसने वर्ष 2023 में समूह की सदस्यता के लिए औपचारिक आवेदन किया था और अब उसे चीन और रूस के समर्थन की उम्मीद है।
नई दिल्ली में BRICS Summit के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 सितंबर 2026 को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक BRICS Summit से इतर हुई। बैठक में भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों, सीमा पर शांति, व्यापार, सप्लाई चेन और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।
भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट में यूं तो दुनिया के कई देश शामिल हुए हैं, लेकिन जिन देशों की चर्चा है, वो हैं चीन, रूस, ईरान और भारत। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स को लेकर बड़ा दावा किया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर घमासन शुरू तकरीबन हो ही चुका है। बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जीत के लिए बूथस्तर पर तैयारियां करना होगी, ऐसे में बीजेपी ने हर बार की तरह इस बार भी बूथ लेवल मैनेजमेंट शुरू कर दिया है।
INDvsSL अगर स्पिन गेंदबाज़ी महिला टी 20 एशिया कप के फ़ाइनल का फ़ैसला करती है, तो भारत और श्रीलंका दोनों के पास इसके लिए पर्याप्त विकल्प हैं। दीप्ति शर्मा की अगुवाई वाले भारत के स्पिन आक्रमण ने टूर्नामेंट में 26 विकेट लिए हैं, जो किसी भी टीम से सबसे ज़्यादा हैं।
भारत की राजधानी दिल्ली में BRICS समिट की जो सबसे ताकतवर तस्वीर इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, वो है मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात की तस्वीर। यह तस्वीर हर कोई निहार रहा है। इसके वैश्विक स्तर पर कई मायने हैं।
खंडेलवाल समाज के कुल शिखर, परम पूज्य संत सुंदर दास जी महाराज की 'सुंदर चालीसा एवं आरती' को एक ऐतिहासिक और भव्य रूप में रिकॉर्ड व शूट किया गया है। इस पावन भक्ति कृति को पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा और अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका अनीता खंडेलवाल ने अपनी भावपूर्ण डुएट आवाज से सजाया है।
राजस्थान निकाय चुनावों में भाजपा की जीत और चोमू नगर परिषद में पार्टी का बोर्ड बनने के लिए पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम तक में दुआओं का दौर जारी है। जयपुर जिले के चोमू निवासी के और वर्तमान में सिक्किम की राजधानी गैंगटोक में कार्यरत प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने भाजपा की जीत के लिए पवित्र धार्मिक स्थलों पर विशेष प्रार्थना की है।
मध्य प्रदेश के रायसेन जिला जेल में 2 सितंबर को प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को गोली मारकर भागने की कोशिश का करीब दो मिनट का लाइव वीडियो 9 दिन बाद अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में विचाराधीन आरोपी निलेश उर्फ छोटेल पहले प्रहरी दिग्विजय तोमर से चाबी को लेकर बातचीत करता है। फिर कट्टा लहराते हुए उसके पास पहुंचता दिखाई दे रहा है।
साल 2026 में हम तस्वीरों के जरिए 1980 के दशक में क्यों लौटना चाहते हैं? 80 के दशक की पॉप-संस्कृति—बड़े हेयरस्टाइल, नियॉन-ब्राइट और वार्म कलर्स, एनालॉग टेक्सचर, बेलबॉटम, रंग-बिरंगी बुशर्ट और मोटे फ़्रेम का चश्मा—हमें आज भी क्यों लुभाते हैं? जिस चीज को उसके समय में देखकर हमें थोड़ी शर्म आती थी, आज उसी को हम स्टाइल और सौंदर्य की तरह क्यों वापस ला रहे हैं? और जब हमारे पास भविष्य की अनंत तकनीकी संभावनाएँ हैं, तब हम एआई को रेट्रो ट्रेंड के प्रॉम्प्ट देकर बार-बार 80 के दशक में क्यों भेज रहे हैं?
UP Council Schools: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में बच्चों से जुड़ी सूचनाओं की निगरानी, विद्यालयी प्रबंधन और शैक्षिक व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में वर्ष 2026-27 के लिए एमआईएस (यू-डायस प्लस) और चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के प्रभावी संचालन एवं उपयोग के लिए 6.55 करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 09 लाख 22 हजार 450 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता सीधे अंतरित की जाएगी। सितंबर की किस्त के साथ ही योजना के प्रारंभ से अब तक महिलाओं को नियमित मासिक सहायता के रूप में अंतरित राशि 65,395.99 करोड़ रुपये हो जाएगी।
UPSSSC Lekhpal Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के सचिव हरिकेश चौरसिया ने लेखपाल परीक्षा परिणाम को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि आयोग द्वारा पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुद्धता के साथ रिजल्ट जारी किया गया है। परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं है।
Seva Sankalp Abhiyan UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ न कोई सत्ता की वंश परंपरा थी और न ही उन्हें कोई विरासत वंशानुगत रूप से मिली थी। उनके पास तप, साधना, संघर्ष और देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितम्बर को आ रहे जन्मदिवस पर उज्जैन स्थित महाकाल महालोक सहित संपूर्ण प्रदेश में 58 लाख आशीर्वाद के दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मानना है कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक श्री मोदी ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है।
ENGvsPAK गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान जो रूट (नाबाद 62) और जॉर्डन कॉक्स (नाबाद 59) रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया।
CM Yogi Adityanath: बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उसके माता-पिता और बलिया की भाजपा विधायक केतकी सिंह भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने रागिनी से आत्मीयता से बातचीत कर उसके स्वास्थ्य, पढ़ाई और परिवार की जरूरतों की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
त्रिशक्ति यानी भारत, रूस और चीन ने ब्रिक्स समिट में अपना साझा घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें ग्लोबल साउथ के लिए समान भागीदारी का आह्वान किया गया है। इसमें भविष्य की टेक्नोलॉजी और उन्हें नियंत्रित करने वाले नियमों के विकास में 'ग्लोबल साउथ' (विकासशील देशों) की समान भागीदारी की मांग की गई।
Trump Voter Scheme: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही कितने ही ताकतवर हों, लेकिन नवंबर में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन ने उनकी नींद उड़ा रखी है। चुनाव जीतने के लिए ट्रंप किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। उनकी नई घोषणा को देखकर को लगता है कि उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 'लाड़ली बहना' योजना की नकल कर ली।
भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। यह पर्व अनंत चतुर्दशी तक चलता है। इस बार 14 सितंबर सोमवार से प्रारंभ होकर 25 सितंबर शुक्रवार 2026 को समाप्त होगा। चलिए जानते हैं 14 सितंबर के दिन के शुभ मुहूर्त, स्थापना विधि, गणपति मंत्र, नियम और उपाय।
तेलुगु सिनेमा के नेचुरल स्टार नानी एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ उनकी आगामी हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है। इस पैन इंडिया फिल्म में कई सितारे नजर आने वाले हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्जवल रेवन्ना की मुश्किलें और ज्यादा बढ सकती है। उनके मोबाइल में कई पोर्न वीडियो होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक फोरेंसिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है।
योगी सरकार के निर्देश पर स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक कारीगरी को नया बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगरा, वाराणसी और लखनऊ में आधुनिक पीएम यूनिटी मॉल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इन मॉल का उद्देश्य पारंपरिक उद्योगों, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को एक ही स्थान पर प्रदर्शित और विपणन करने के लिए स्थायी मंच उपलब्ध कराना है, जिससे कारीगरों, महिलाओं और युवाओं को बड़े बाजार से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों के ओडीओपी और जीआई-टैग उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में बच्चों से जुड़ी सूचनाओं की निगरानी, विद्यालयी प्रबंधन और शैक्षिक व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में वर्ष 2026-27 के लिए एमआईएस (यू-डायस प्लस) और चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के प्रभावी संचालन एवं उपयोग के लिए 6.55 करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं।
ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया के तीन गोल की मदद से गत चैम्पियन भारत ने दक्षिण कोरिया को शनिवार को 5-1 से हराकर AHF जूनियर महिला एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सुप्रिया ने तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किये। भारत का सामना अब चीन और जापान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कहा कि मैं प्रस्ताव रखता हूं कि हम मिलकर ग्लोबल गवर्नेंस रिफॉर्म के 10 प्रपोजल तैयार करें जिसे हम अगली समिट तक एक ब्रिक्स रिफॉर्म रोडमैप का रूप कर सकते हैं। इस रोडमैप को बनाने में हमें तीन मुख्य पहलुओं- रिप्रेजेटेंशन, रिस्पॉन्सिवनेस और रूल मेकिंग का ध्यान रखना होगा।
भगवान श्री गणेश की आरती "जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा" हिंदू धर्म में सबसे अधिक गाई जाने वाली और लोकप्रिय आरतियों में से एक है। इसी के साथ ही मराठी आरती सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची भी सभी राज्यों में लोकप्रिय है। पढ़िए दोनों आरतियां को लिखित और इमेज फॉर्मेट में। किसी भी पूजा, अनुष्ठान या नए कार्य की शुरुआत में श्री गणेश की यह आरती अनिवार्य रूप से की जाती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर बच्चे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ जरूर पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए। यह कहना अन्याय होगा कि युवा किताब नहीं पढ़ता, जरूरत किताबों को उन तक पहुंचाने की थी। ज्ञान को संकुचित दायरे में सीमित करने के दुष्परिणाम समाज और राष्ट्र, दोनों को भुगतने पड़ते हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने के बाद, 'मिर्जापुर' फ्रैंचाइजी अब बड़े पर्दे पर भी अपना असली 'भौकाल' दिखा रही है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले बनी 'मिर्जापुर: द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही नए रिकॉर्ड बना रही है।
14 सितंबर 2026 को मध्यान्ह काल 11:20 से 01:48 के बीच गणपति प्रतिमा की स्थापना होगी। इससे पहले गणेश मूर्ति का घर में शुभ मुहूर्त में विधिवत आगमन कराया जाता है जिसे मंगल प्रवेश कहेत हैं। इस बार गणेश उत्सव का पर्व 25 सितंबर तक यानी 12 दिनों तक चलेगा। अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमा विसर्जन होगा। चलिए जानते हैं मंगल प्रवेश का मुहूर्त और विधि।
तस्कर ईल मछलियों को एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप में तस्करी करके भारी मुनाफा कमा रहे हैं। वे हवाई जहाजों में सूटकेस के जरिए तस्करी करके और कानूनी कमियों का फायदा उठाकर इन्हें लोगों की खाने की प्लेटों तक पहुंचा रहे हैं।
Share Market Weekly Review : अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के बढ़ने से क्रूड के दाम आसमान पर पहुंच गए। इसका भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सितंबर के दूसरे हफ्ते में सेंसेक्स में 1733 अंकों की गिरावट दर्ज की गई तो निफ्टी भी 499 अंकों की गिर गया। 4 दिन बाजार लाल निशान में तो 1 दिन हरे निशान में रहा। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का पहला सप्ताह।
मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसरोवर सभागार में गत दिवस आयोजित एक भव्य समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत के विचारोत्तेजक व्याख्यानों पर आधारित ग्रंथ "डा मोहन भागवत संदेश " का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मंचासीन महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद, आल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डा उमेर अहमद इलियासी, आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डा अशोक कुमार वार्ष्णेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी एवं राज्य के पूर्व गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्र ने ग्रंथ के रचयिता सुप्रसिद्ध पत्रकार एवं साहित्यकार कृष्ण मोहन झा को उनकी नवीनतम कृति के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा विगत डेढ़ दशकों के दौरान विभिन्न समारोहों के मंच से जो महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए हैं उनकी उन्होंने इस ग्रंथ में सूक्ष्म विवेचना की है।उनका यह प्रयास उन्हें भूरि भूरि प्रशंसा का अधिकारी बनाता है।
14 सितंबर 2026 को हिन्दी दिवस मनाया जाएगा। वर्तमान में भले ही हिंदी के हाल अच्छे नहीं है। बोलचाल की भाषा में हिन्दी में ऊर्दू, फारसी, अरबी और अंग्रेजी के शब्दों की अधिकता होने लगी है। हिंदी के अखबार और किताबों में भी अब वैसी हिंदी नहीं रही जैसी होना चाहिए थी। इसमें अंग्रेजी के शब्दों की भरमार हो चली है। हिंदी के अंग्रेजी और ऊर्दू होते जाने के दौर में भी हिंदी का बाजार पहले की अपेक्षा बढ़ने लगा है। कुछ लोगों का मानना है कि आने वाले कुछ वर्षों में लोग हिंदी बोलना छोड़ देंगे। हकीकत इसके बिल्कुल उलट है- आज वैश्विक और डिजिटल स्तर पर हिंदी का विस्तार तेजी से हो रहा है।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में संक्रामक बीमारियों से 30 से अधिक बच्चों की मौत के बाद शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके बालाघाट पहुंचे। बलाघाट पहुंचकर अभिजीत दीपके ने प्रभावित आदिवासी गांवों अदोरी, कोरका और बोंडारी का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द बांटा और स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं तथा दूषित पेयजल की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मृत बच्चों के घर पहुंचक कर परिजनों से बातचीत कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली।
Foreign Media on BRICS: दुनिया भर की 40% जीडीपी और लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले BRICS (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका और नए सदस्य देश) सम्मेलन की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है।
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में रोज नए ड्रामे और विवाद देखने को मिल रहे हैं। इस बार शो के भीतर एक ऐसा भावुक और दिलचस्प पल देखने को मिला जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। शो के चर्चित कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने देश के सबसे मशहूर और पसंदीदा प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपनी 20 साल पुरानी गहरी दोस्ती पर बात की है।
Ganpati Puja Preparations: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मध्यान्ह काल में भगवान गणेश जी का जन्म उत्सव मनाया जाता है। इस बार 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं गणेश उत्सव की तैयारी, पूजा विधि, मुहूर्त और पूजन सामग्री।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके चर्चगेट स्थित अमीषा पटेल के माता-पिता के घर में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई की मरीन ड्राइव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर में काम करने वाली 40 वर्षीय घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है।
लाला रामस्वरूप और कालनिर्णय पंचाग सहित द्रिक पंचांग और एस्ट्रोसेज के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत उदयातिथि के अनुसार 14 सितंबर 2026 सोमवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन चतुर्थी का व्रत और सोमवार का संयोग होने से इस दिन व्रत रखना शुभ माना जा रहा है। हालांकि कुछ पंडितों में इसको लेकर मतभेद हैं, लेकिन यहां पंचांग और कैलेंडर में उल्लेखित दिनांक के अनुसार हरतालिका तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और पारण का समय जानिए।
Paris Akshardham Temple: फ्रांस की राजधानी पेरिस अपने अनगिनत आकर्षणों के लिए पहले से ही बहुत प्रसिद्ध है। इस प्रसिद्धि में अब एक ऐसा नया आकर्षण जुड़ गया है, जिसका सीधा संबंध भारत के सनातन धर्म व संस्कृति से है।
‘इंडिया के टॉप 1%’ में अनिल कपूर की पहली कव्वाली परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। जोश से भरपूर इस एंथम में अनिल कपूर की खास झकास एनर्जी और गणेश आचार्य की सिग्नेचर कोरियोग्राफी का बेहतरीन मेल देखने को मिल रहा है।
म्यूजिक इंडस्ट्री की ग्लोबल आइकन और हॉलीवुड अभिनेत्री लेडी गागा के फैंस के लिए बेहद खुशखबरी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 39 वर्षीय पॉप स्टार लेडी गागा और उनके मंगेतर माइकल पोलैंस्की अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं।
Weather Update 12 September : देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह 05:30 बजे दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर केंद्रित था।
किसी भी कार्य का शुभारंभ 'श्री गणेश' लिखकर ही किया जाता है। वे विघ्नहर्ता, बाधाओं को दूर करने वाले और प्रथम पूज्य हैं। इसी कारण भाद्रपद मास में हर कोई 10 दिनों के लिए बप्पा को अपने घर लाता है, ताकि उनके घर में सुख, संपत्ति, विद्या, बुद्धि, शुभ और लाभ का आगमन हो सके। इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को है। ज्योतिर्विद डॉ. पं. सोमेश्वर जोशी के अनुसार, पंचांग में भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:00 बजे से अगले दिन सुबह 7:45 बजे तक रहेगी।
त्योहारों का श्रीगणेश होने वाला है। बाज़ारों में बढ़ती रौनक को देखकर लगता है कि बाज़ार परवान चढ़ने वाला है। लोगों में संशय है कि हरतालिका तीज का व्रत 13 या 14 सितंबर कब रखें। ऐसे में ज्योतिर्विद डॉ. पं. सोमेश्वर जोशी ने बताया कि संशय की स्थिति में धर्मसिंधु और निर्णयसिंधु जैसे ग्रंथों में सभी धर्म-सिद्धांत दिए गए हैं, ताकि हम यह स्पष्ट निर्णय ले सकें कि व्रत किस दिन और कब करना चाहिए। संशय की स्थिति में प्रामाणिक तर्कों की संख्या देखी जाती है।