आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ एक पाकिस्तानी जासूस की कहानी है, जिसकी याददाश्त जाने के बाद वह भारत के लिए काम करने लगता है। दिलचस्प विचार के बावजूद फिल्म कमजोर पटकथा, अविश्वसनीय घटनाक्रम और फीकी कॉमेडी के कारण असर नहीं छोड़ पाती। सारा अली खान समेत कलाकारों को भी पर्याप्त मौके नहीं मिलते। जल्दबाजी भरा निर्देशन, कमजोर सहायक ट्रैक और औसत संगीत फिल्म की कमियों को बढ़ाते हैं। पढ़ें पूरा रिव्यू और जानें कैसी है फिल्म।
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और लोकप्रिय पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के बीच छिड़ा विवाद अब और गहरा गया है। मंच पर दलेर मेहंदी पर लगाए गए नशे के आरोपों पर अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का गुस्सा फूटा है। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मंत्री सुबोध उनियाल को जमकर फटकार लगाई और सवाल किया कि क्या एक वरिष्ठ कलाकार को सार्वजनिक रूप से जलील करना सही था?
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण: पार्ट 1 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित दो-भागों वाली सीरीज की पहली कड़ी है। इसमें साई पल्लवी सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। करीब 4,000 करोड़ रुपये के संयुक्त बजट वाली इस फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है।