सम्बंधित जानकारी
- श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर विशेष कविता: भाग्य हमारा श्री रामलला आ रहे हैं अपने धाम को
- Ghalib jayanti: 27 दिसंबर को मिर्जा गालिब की जयंती, पढ़ें उनके लोकप्रिय शेर
- काव्य रचना: अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
- कान्हा के हैं रूप अनेक, देखु मैं कौन सा रूप
- हिन्दी कविता : बड़ा ही दयालु है मुरली वाला
प्रभु श्रीराम पर हिन्दी कविता : मेरे राम आए हैं आंगन में
ram ayodhya
बालरूप की छमछम छाप..
पैंजनियों की मीठी पदचाप...
मां के नैनों का बन उजास...
मेरे राम आए हैं आंगन में..।
करने नये युग का शुभारंभ..
सबके जीवन में भरने रंग....
एक नए दौर की आहट ले...
मेरे राम आए हैं आंगन में..।
वह ध्वजा हाथ में थामेंगे...
सतयुग की ज्योत जगाएंगे...
धीरज का पाठ पढ़ाने को...
मेरे राम आए हैं आंगन में...।
खुद पर विश्वास दिलाएंगे...
वचन पालन समझाएंगे...
मर्यादा रग-रग में भरने...
मेरे राम आए हैं आंगन में..।
भोगा वनवास बहुत दिन है...
रीता आंचल यह तुम बिन है...
अब अश्रु बूंद से छलक-छलक..
मेरे राम आए हैं आंगन में...।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
