सम्बंधित जानकारी
- 23 सितंबर को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती, पढ़ें ओजस्वी कविताएं
- चंद्र ने मान रखा बहनों की राखियों का...रक्षा बंधन पर पढ़ें यह विशेष कविता
- अटल विहारी की ये 3 कलम तोड़ कविता आपको प्रेरणा से भर देंगी
- चंद्रयान-3 की सफलता पर कविता : चांद पर हिंदुस्तान
- हिंदी दिवस पर कविता : हिंदी हैं हम, हिन्दोस्तान हैं हम
हिन्दी कविता : बड़ा ही दयालु है मुरली वाला
कट जाएंगे तेरे दुःख-दर्द सारे
कान्हा की चरणों में जाके तो देखो
बड़ा ही दयालु है मुरली वाला
कभी उसकी शरणों में जाके तो देखो
जाके तो देखो जाके तो देखो
तुझे मेरी मंजिल आके मिलेगी
मन में बसी तेरी तृष्णा हटेगी
मिट जाएंगे तेरे सारे कष्ट और पीड़ा
बांके बिहारी से नैना लड़ा कर तो देखो
बड़ा ही दयालु है मुरली वाला
कभी इसकी शरणों में जाके तो देखो
पूर्व जन्मों के तेरे पाप कटेंगे
दिन संवरेंगे तेरे भाग्य बहुरेंगे
अधरों में तेरे छलकेगी हंसी
कभी तो वृंदावन जाकर तो देखो
बड़ा ही दयालु है मुरली वाला
कभी मुरली की धुन पर गाकर तो देखो।
