सम्बंधित जानकारी
- बिना खोये के कैसे बनाएं लौकी का स्वादिष्ट हलवा, पढ़ें आसान विधि
- व्रत का खान-पान : घर पर बनाना चाहते हैं राजगिरे के लड्डू, तो बस ये 5 स्टेप्स आजमाएं
- फलाहारी कुरकुरे और चटपटे पोटेटो चॉप्स, स्वाद ऐसा कि भूल नहीं पाओगे, पढ़ें आसान विधि...
- नवरात्रि विशेष : फलाहार में बनाएं ऐसा लाजवाब मोरधन डोसा कि अंगुलियां चाटते रह जाएं..., पढ़ें 5 स्टेप्स
- क्या आपने कभी ट्राय किए हैं फलाहारी चटपटे साबूदाना पेटिस, स्वाद ऐसा कि हर किसी को पसंद आए
उपवास के दिन घर में इस तरीके से बनाएं खास स्वादिष्ट पोटेटो हलवा। Potato Halwa
- राजश्री कासलीवाल
सामग्री :
250 ग्राम आलू, 1 कटोरी शकर, एक बड़ा चम्मच घी, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 4-5 काजू, बादाम बारीक कटे हुए, 8-10 किशमिश (कुछ देर पानी में गली हुई)।
250 ग्राम आलू, 1 कटोरी शकर, एक बड़ा चम्मच घी, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 4-5 काजू, बादाम बारीक कटे हुए, 8-10 किशमिश (कुछ देर पानी में गली हुई)।
विधि :
* सर्वप्रथम आलू को उबालकर छिलके उतारकर बारीक मैश कर लें।
* अब एक कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर मैश किए हुए आलू को धीमी आंच पर गुलाबी होने तक सेंक लें।
* उसके बाद शकर डालकर 10-15 मिनट तक चलाएं।
* शकर अच्छीतरह घुल जाने पर बारीक कटे बादाम, काजू, इलायची पावडर और किशमिश डाल दें।
* लीजिए आपके लिए खास तौर पर तैयार है स्वादिष्ट फलाहारी पोटेटो हलवा। अब इसे गरमा-गरम पेश करें।
