सम्बंधित जानकारी
- फलाहारी कुरकुरे और चटपटे पोटेटो चॉप्स, स्वाद ऐसा कि भूल नहीं पाओगे, पढ़ें आसान विधि...
- नवरात्रि विशेष : फलाहार में बनाएं ऐसा लाजवाब मोरधन डोसा कि अंगुलियां चाटते रह जाएं..., पढ़ें 5 स्टेप्स
- मुंह में पानी आ जाएगा देखकर टेस्टी खीरे, आलू और मूंगफली का सलाद
- उपवास के दिन घर में इस तरीके से बनाएं खास स्वादिष्ट पोटेटो हलवा
- अरबी के फलाहारी कबाब, टेस्ट ऐसा कि अंगुलियां चाटते रह जाओगे
क्या आपने कभी ट्राय किए हैं फलाहारी चटपटे साबूदाना पेटिस, स्वाद ऐसा कि हर किसी को पसंद आए। Saboodana Patties Recipe
सामग्री :
2 आलू (उबले हए), 1 कटोरी साबूदाना, आधी कटोरी मूंगफली, हरी मिर्च, हरा धनिया, लालमिर्च, साबुत धनिया, सौंफ, नमक स्वादानुसार और तलने के लिए तेल।
विधि :
साबूदाने को चार घंटे पहले भिगो लें। मूंगफली को भी अलग से भिगोकर दरदरा पीस लें। उबले आलू को साबूदाने व मूंगफली के साथ अच्छी तरह मिला लें व सारे मसाले को भी मिला लें।
अब मिश्रण की अपनी पसंद के अथवा गोल चपटे आकार में डिजाइन बनाकर रख लें। तत्पश्चात कड़ाही में तेल गरम करके कुरकुरे होने तक तल लें। अब गरम-गरम पेटिस को हरे धनिए की चटनी या दही के रायते के साथ परोसें।
