1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तराखंड
  4. Uttarakhand-CM-Dhami-Parliament-special-session

सीएम धामी बोले, विपक्ष को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए

pushkar singh dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष सत्र को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए विपक्ष से रचनात्मक भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब संसद के दोनों सदन चलते हैं और महिला सशक्तिकरण या अन्य अहम विषयों पर चर्चा होती है, तो विपक्ष को सकारात्मक रूप से सहयोग करना चाहिए। ALSO READ: Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी
 
सीएम धामी ने कहा कि बीते समय में विपक्ष ने केवल शोर-शराबा, हंगामा और अराजकता का माहौल बनाकर राजनीति चमकाने की कोशिश की है, जिसे देश की जनता ने देखा है, लेकिन इस सत्र में विपक्ष को सहयोग देना चाहिए।
 
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संसद का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने के फैसले ने देश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। तय कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा का विशेष सत्र 30 नवंबर को और राज्यसभा का सत्र 2 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस सत्र के दौरान परिसीमन बिल को लेकर अहम कदम उठाया जा सकता है। ALSO READ: संविधान दिवस पर 'मंथन': सीएम धामी ने दिलाई संविधान की शपथ, अभियोजन विभाग के लिए कीं कई घोषणाएं
 
हालांकि, सरकार की ओर से फिलहाल यह औपचारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है कि 30 नवंबर से शुरू होने वाली बैठकों में परिसीमन या महिला आरक्षण से जुड़े किसी विधेयक को पटल पर रखा जाएगा या नहीं।
अगला लेख
LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा