हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
उत्तराखंड को पर्यटन और आध्यात्मिक केंद्र के साथ-साथ अब 'खेलभूमि' के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के होनहार खिलाड़ियों को अपने ही प्रदेश में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
सीएम धामी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, देवभूमि उत्तराखंड को पर्यटन और आध्यात्मिक पहचान के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी स्थापित करने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी संकल्प को साकार करते हुए हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
देवभूमि उत्तराखंड को पर्यटन और आध्यात्मिक पहचान के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी स्थापित करने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी संकल्प को साकार करते हुए हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह विश्वविद्यालय प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 25, 2026
देश का 11वां और राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय
हल्द्वानी में स्थापित 'उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय' (Uttarakhand State Sports University) प्रदेश का पहला और पूरे देश का 11वां खेल विश्वविद्यालय है। गौरतलब है कि 29 अगस्त 2026 को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका उद्घाटन और शिलान्यास किया था। मुख्य परिसर के निर्माण कार्य के बीच छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए इसका अस्थायी संचालन गोलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में शुरू कर दिया गया है।
इन आधुनिक कोर्सेज में ले सकेंगे दाखिला
इस खेल विश्वविद्यालय में केवल मैदान पर अभ्यास ही नहीं, बल्कि खेलों से जुड़े शैक्षणिक और व्यावसायिक पहलुओं पर भी जोर दिया जा रहा है। यहां युवाओं के करियर को नई दिशा देने के लिए कई स्नातक (UG) और डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। यहां खेल विज्ञान, खेल प्रबंधन, कोचिंग, शारीरिक शिक्षा और खेल पत्रकारिता जैसे विषयों से जुड़े स्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।

