सम्बंधित जानकारी
- फूली हुई गोंद के लड्डू तो आपने खाए होंगे, लेकिन क्या कच्ची गोंद के लड्डू खाए हैं कभी, अगर नहीं तो अभी ट्राय करें
- कमर दर्द, गठिया और जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो ठंड में मैथी के लड्डू का करें सेवन, पढ़ें सरल विधि
- ठंड भगाने के साथ-साथ सेहतमंद भी बनाए रखेगा यह व्यंजन, सर्दी के मौसम में अवश्य करें ट्राय...
- सर्दियों में अमृत है भुनी गोंद, ऐसे बनाएं लड्डू कि ठंड के दिनों में बने रहें सेहतमंद
- बाजरा-तिल के मीठे-मीठे मालपुए, ऐसे कि देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी...
एकादशी के दिन श्री कृष्ण को लगाएं मावा मिश्री का भोग, यह है बनाने का सबसे सरल तरीका
- राजश्री
सामग्री :
2 लीटर दूध, 350 ग्राम शक्कर, बादाम, काजू, पिस्ता कतरन पाव कटोरी, आधा चम्मच इलायची पावडर।
विधि :
सर्वप्रथम दूध को एक मोटे तल वाले बर्तन में गाढ़ा होने तक उबालें। तत्पश्चात उसमें शक्कर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और पूरी तरह गाढ़ा होने दें। ऊपर से इलायची व मेवा की कतरन डाल दें।
अब दूध को ठंडा करके ट्रे में भर दें। इस दूध में जितने अधिक रेशे पड़े वह उतना ही जायकेदार होता है। अब दूध से निर्मित मिठाई मावा-मिश्री से भगवान को भोग लगाएं और घर आए मेहमानों को सर्व करें। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये बिना फ्रीज के भी दो दिन तक सुरक्षित रखी जा सकती है।
नोट : दूध यदि भैंस का हो तो इससे भी मावा मिश्री अच्छा बनता है।
