सम्बंधित जानकारी
- बाजरा-तिल के मीठे-मीठे मालपुए, ऐसे कि देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी...
- सर्दियों में अमृत है भुनी गोंद, ऐसे बनाएं लड्डू कि ठंड के दिनों में बने रहें सेहतमंद
- गाजर के हलवे का नाम लेते ही मुंह में आएगा पानी, पढ़ें हलवा बनाने का पारंपरिक तरीका
- सर्दियों के लिए उपयोगी है गाजर का यह खास मुरब्बा, ऐसा कि देखते ही मन खाने को ललचा जाएगा
- कमर दर्द, गठिया और जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो ठंड में मैथी के लड्डू का करें सेवन, पढ़ें सरल विधि
फूली हुई गोंद के लड्डू तो आपने खाए होंगे, लेकिन क्या कच्ची गोंद के लड्डू खाए हैं कभी, अगर नहीं तो अभी ट्राय करें। gond Laddu
सामग्री :
गोंद 250 ग्राम, 100 ग्राम खसखस, 100 ग्राम बादाम (कतरन), 500 ग्राम सूखा खोपरा, 500 ग्राम खारक (छुआरा, खारिक), 1 किलो पिसी हुई चीनी (शकर का बूरा), शुद्ध देसी घी आवश्यकतानुसार।
विधि :
सबसे पहले खाने वाले गोंद को महीन पीस लें। गोंद के महीन पावडर में गर्म घी इतना डालें कि पावडर पूरी तरह घी में डूब जाए। पावडर के ऊपर करीब 1/2 इंच तक घी होना चाहिए। गोंद के पावडर को घी में तीन दिन तक भिगोए रखें।
फिर सूखा खोपरे को किसनी से बारीक घिस लें यानी कद्दूकस कर लें तथा थोड़े से घी में भून लें। इस तरह खारक, बादाम की कतरन को भी कम घी डालकर भून लें, फिर खसखस को घी में भून लें।
अब सभी सामग्री अलग-अलग मिक्सी में महीन पीस लें। फिर घी में भीगी हुई गोंद में उपरोक्त सभी सामग्री अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें शकर का बूरा मिलाकर मिश्रण को एकसार कर लें और इसके अपनी पसंद के साइज के लड्डू बना लें। खास तौर पर ठंड के दिनों में खाने के लिए बनाए गए ये लड्डू सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है।
नोट : अगर लड्डू में घी कम लग रहा हो या लड्डू बंध न पा रहे हों तो एक बर्तन में अलग से थोड़ा घी हल्का-सा गर्म करके मिश्रण में अच्छी तरह मिलाएं और फिर लड्डू बना लें।
