सम्बंधित जानकारी
- सर्दी में लाभदायी रहेगी क्लासिक जिंजर-नटमेग कुकीज
- सर्दियों में पीएं मूली का जूस, जानिए गजब के फायदे
- गठिया, कमर तथा जोड़ों के दर्द में लाभ देंगे मैथी के लड्डू, सर्दी में अवश्य खाएं
- सर्दी के मौसम में बनाएं हरे मटर के स्वादिष्ट चटपटे पराठे, इस आसान तरीके से
- सर्दी के मौसम में गर्मागर्म सूप पीने से होते हैं कई सेहत लाभ, जानिए बेहतरीन फायदे
Ginger sweet : क्या आपने कभी खाया है सूजी-अदरक का हलवा, अगर नहीं तो पढ़ें यह रेसिपी
सामग्री :
50 ग्राम फ्रेश अदरक, 200 ग्राम सूजी, 100 ग्राम मावा, शक्कर 300 ग्राम, घी 200 ग्राम, 1 कप मेवे की कतरन।
विधि :
सबसे पहले अदरक को साफ कर लें, अब धोकर, छील कर मिक्सी में बारीक पीस लें। सूजी को घी में धीमी आंच पर भून लें। तत्पश्चात पिसा अदरक डालकर थोड़ा और भूनें। उसके बाद मावा डालकर कुछ देर भूनें। आवश्यकानुसार पानी डालकर पकाएं। शकर डालें एवं गाढ़ा होने तक चलाती रहें।
गैस से उतारकर मेवे की कतरन डालकर सजाएं। लीजिए आपके लिए तैयार हैं स्वादिष्ट एवं सेहतमंद पौष्टिक अदरक का हलवा।
