सम्बंधित जानकारी
- ठंडे मौसम में बदली लोगों की पसंद, इस बार नटमेग केक से मनाएंगे क्रिसमस
- Delicious Cake : यमी और डिलीशियस चॉकलेटी केक
- ठंड में सेहत बनाएंगे मैथी के ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए 5 फायदे
- गठिया, कमर तथा जोड़ों के दर्द में लाभ देंगे मैथी के लड्डू, सर्दी में अवश्य खाएं
- कोरोना और सर्दी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएंगे तिल-गुड़ के ये खास 4 व्यंजन
सर्दी में लाभदायी रहेगी क्लासिक जिंजर-नटमेग कुकीज
इस बार कोरोना के चलते और ठंडे मौसम में अदरक और दालचीनी जैसे गर्म मसालों का उपयोग सर्दी-जुकाम का असरदार घरेलू इलाज है। तो क्यों न इस बार सर्दियों में बच्चों के लिए खास अदरक और दालचीनी वाली कुकीज बनाई जाएं जो उन्हें पसंद भी आए और फायदा भी करें।
सामग्री :
750 ग्राम मैदा, 500 ग्राम पीला मक्खन, 500 ग्राम शक्कर, 10 ग्राम दालचीनी पावडर, 5 अंडे, 50 ग्राम अदरक का पावडर, 20 ग्राम हल्का भूरा रंग, एक चुटकी बेकिंग पावडर।
विधि :
मैदे को चलाकर अलग रख दें। मक्खन, अंडे व शक्कर को अच्छीतरह मिला लें। अब इसमें मैदे को छोड़कर मनपसंद फ्लेवर व अन्य सामग्रियां अच्छे से मिला लें। इसके बाद फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद बाहर निकालें व रोल करें।
मनपसंद आकार में काट लें। बेकिंग ट्रे में रखकर माइक्रोवेव में 100 से 120 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर 20 मिनट तक पकाएं। निकालकर थोड़ी देर तक सामान्य तापमान में रखें और सर्दी के मौसम में अदरक और दालचीनी वाली कुकीज का आनंद लें।
