सम्बंधित जानकारी
- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कौन होंगे मुख्य अतिथि, कैसे करते हैं चयन?
- गणतंत्र दिवस को इन 5 जगहों में से किसी एक पर कर सकते हैं सेलिब्रेट
- Republic Day Flag Hoisting: गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने में हैं 7 अंतर
- Republic Day Shayari 2024: तालियों से गूंज उठेगा मंच, गणतंत्र दिवस के लिए बेहतरीन शायरियां
- Republic day 2024 : क्यों जरूरत है गणतंत्र की?
Republic Day Parade 2024: पैन से लेकर पानी की बोतल तक, गणतंत्र दिवस परेड पर नहीं ले जा सकते ये चीज़ें
26 जनवरी परेड पर भूलकर भी न ले जाएं ये चीज़ें, जानें इन चीज़ों के बारे में
26 January Parade
- परेड देखने के लिए आप कई तरह की चीज़ें अपने साथ नहीं लेकर जा सकते हैं।
- पैन, ब्रीफकेस, थैला, बैग जैसे सामान ले जाना भी मना है।
- आप खान-पान की चीजें जैसे स्नैक्स, केचप आदि नहीं ले जा सकते हैं।
Republic Day Parade 2024 : भारत में प्रतिवर्ष 26 जनवरी के दिन रिपब्लिक डे के रुप में मनाया जाता है।
भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मनाया जाता है। भारत के लिए यह तारीख बहुत खास है क्योंकि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इस कारण से आजादी के बाद भारत एक लोकतांत्रिक देश बना। गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है और देश की राजधानी दिल्ली में इस दिन विशेष कार्यक्रम होते हैं। इन कार्यक्रमों में सबसे खास परेड होती है जिसकी तैयारियां कुछ दिन पहले से ही होने लगती हैं। ALSO READ: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कौन होंगे मुख्य अतिथि, कैसे करते हैं चयन?
इसके साथ ही सेकड़ों लोग इस परेड को देखने के लिए एकत्रित होते हैं। इस खास पर्व पर सिक्यूरिटी का बहुत अधिक ध्यान रखा जाता है क्योंकि 26 जनवरी को मुख्य अथिति को भी बुलाया जाता है। ऐसे में परेड देखने के लिए आप कई तरह की चीज़ें अपने साथ नहीं लेकर जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन चीज़ों के बारे में...
गणतंत्र दिवस परेड में क्या चीज़ें नहीं ले जा सकते हैं?
- परेड में आप खान-पान की चीजें जैसे स्नैक्स, केचप आदि नहीं ले जा सकते हैं। इसके अलावा आप पानी की बोतल या कैन अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं।
- पैन, ब्रीफकेस, थैला, बैग जैसे सामान ले जाना भी मना है। इलेक्ट्रॉनिक आइटम में टेप रिकॉर्डर, रेडियो, ट्रांजिस्टर, दूरबीन, हैंडीकैम, कैमरा, कंप्यूटर, आई-पैड, टैबलेट, लैपटॉप, रिमोट कंट्रोल वाली कार की चाबी आदि नहीं ले जा सकते हैं।
-
लाइटर, सिगरेट, बीड़ी, शराब, जेल/पेस्ट, इत्र, स्प्रे जैसे मामूली रोज इस्तेमाल करने वाले प्रोडक्ट भी नहीं ले जा सकते हैं।
-
हथौड़ा, पेचकस, खंजर, तलवार, नुकीले हथियार, आरी, ड्रिल, छाता, बेल्ट, चाकू, कैंची, रेजर, ब्लेड, तार और स्क्रू ड्राइवर ले जाना भी मना है।
- किसी तरह की विस्फोटक सामग्री जैसे बारूद, पटाखे, ईंधन, ज्वलनशील पदार्थ, रसायन और अन्य खतरनाक वस्तुएं ले जाने की पाबंदी है।
गणतंत्र दिवस की परेड में इन चीज़ों की पाबंदी क्यों है?
अगर आप परेड देखने के लिए जा रहे है तो आपका बाहर बैग चेक किय्या जाएगा। अगर आपके बैग में ऊपर दी गई कोई भी चीज़ मिली तो उसे बैग से निकाल लिया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर विशेष सुरक्षा होती है और ऐसे में सेकड़ों की संख्या में लोग परेड देखने के लिए आते हैं। लोगों की सुरक्षा के कारण ही इन चीज़ों को ले जाना मना है।
