News Narendra Modi

Tue, 16 Jun 2026

Notifications




modi ji navratri fast: नवरात्रि में पूरे 9 दिन कठोर उपवास रखते हैं पीएम मोदी, जानें उनकी दिनचर्या और नियम

modi ji navratri fast: नवरात्रि में पूरे 9 दिन कठोर उपवास रखते हैं पीएम मोदी, जानें उनकी दिनचर्या और नियमModi ji navratri fast: नवरात्रि, जो शक्ति उपासना का महापर्व है, भारत में अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दौरान करोड़ों भक्त मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए उपवास रखते हैं। इन्हीं भक्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं, जो पिछले कई दशकों से नवरात्रि के नौ दिनों का व्रत पूरी निष्ठा से करते आ रहे हैं। उनका यह उपवास सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि उनकी अटूट आस्था और अनुशासन का प्रमाण है। पिछले साल अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने इस अनुभव को साझा किया था, जिससे पूरी दुनिया उनके इस संकल्प से परिचित हुई। नवरात्रि में 9 दिनों के व्रत के बावजूद पीएम मोदी की ऊर्जा में कोई कमी नहीं दिखती और उनकी राजनीतिक गतिविधियां सामान्य रहती हैं। आइए जानते हैं कि व्रत के दौरान पीएम मोदी की क्या दिनचर्या रहती है।