सम्बंधित जानकारी
- Republic day 2024 : क्यों जरूरत है गणतंत्र की?
- Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर किस तरह करते हैं ध्वजारोहण?
- Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर क्यों निकालते हैं झांकियां?
- Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की परेड के बारे में 10 खास बातें
- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस : क्या महाभारत और बौद्ध काल में भी था लोकतंत्र
Republic Day Shayari 2024: तालियों से गूंज उठेगा मंच, गणतंत्र दिवस के लिए बेहतरीन शायरियां
गणतंत्र दिवस पर दिल छू लेने वाली 5 शायरियां, अपनी स्पीच में करें शामिल
Republic Day Quotes
साथ ही कई स्कूल में इस दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिसमें छात्र-छात्राएं बहुत उत्सुकता से भाग लेते हैं। ऐसे में कई विद्यार्थियों को इस दिन एंकरिंग करने का मौका भी मिलता है। अपनी स्पीच या एंकरिंग को शानदार बनाने के लिए और लोगों की तालियां बटोरने के लिए इन बेहतरीन शायरियों (Republic Day Quotes 2024) का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन शायरियों के बारे में...
1. हर धर्म, हर वर्ग का यहां एक सा सम्मान है,
सबको जोड़कर रखने वाला अपना संविधान है।
2. दुनिया में मिल जाएंगे आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत सनम नहीं होता,
नोटों में सिमटकर, सोने में लिपटकर मर जाएंगे कई,
मगर तिरंगे से खुबसूरत कफ़न नहीं होता।
3. किसी गजरे की खुशबु को महकता छोड़ आया हूं,
मेरी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूं,
मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ भारत मां,
मैं अपनी मां की बाहों को तरसता छोड़ आया हूं।
4. सीने में जूनून आंखों में देशभक्ति की चमक रखता हूं,
दुश्मन की सांस थम जाए आवाज में वो धमक रखता हूं।
5. लिख रहा हूं मैं अंजाम जिसका कल आगाज आएगा,
मेरे लहू पर हर एक कतरा इंकलाब लाएगा।
