सम्बंधित जानकारी
- फरहान अख्तर ने किया अर्जुन तेंदुलकर का समर्थन, ट्रोल्स को कहा - "क्रूर मत बनिए"
- 12 करोड़ रुपए लूटने के आरोप में 8 लोग गिरफ्तार, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे थे
- बड़ी खबर, महाराष्ट्र में 3 महीने बाद Corona के 6000 नए मामले
- IPL 2021 के शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस के लिए आ सकती है बहुत बड़ी खुशखबरी
- Vaccination के बाद Coronavirus की चपेट में युवा डॉक्टर
प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को फेंका चलती ट्रेन के सामने और फिर...!
महाराष्ट्र के खार में हैरान करने घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे युवक ने एक महिला को इसलिए चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया क्योंकि उसनें युवक से शादी करने से इनकार कर दिया था। किस्मत से युवती की जान बच गई, यह दिल दहला देने वाली वारदात स्टेशन पर लगी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। रेलवे पुलिस ने आरोपी सुमेध जाधव को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शुक्रवार शाम की है, खार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर जैसे ही गाड़ी आई सुमेध जाधव ने पहले खुद ही लोकल गाड़ी के नीचे आने का नाटक किया, फिर लौटकर युवती को गाड़ी के नीचे धकेलने की कोशिश की। पास में ही खड़ी युवती की मां ने जब शोर मचाया तो लोगों का ध्यान युवक की तरफ गया। भीड़ का ध्यान अपनी तरफ पाने के बाद युवक वहां से भाग गया।
बांद्रा जीआरपी के सीनियर पीआई विलास चौगुले ने बताया कि युवती के सिर में चोट आयी है। सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों 2 साल पहले एक ही कंपनी में काम करते थे तब उनकी पहचान हुई थी। तभी से सुमेध, युवती से प्रेम करता था लेकिन उसके शराबी स्वभाव से परेशान युवती ने उससे संबंध खत्म कर दिया था। जिससे नाराज होकर युवक ने युवती की जान लेने की कोशिश की।