सम्बंधित जानकारी
- लोकतंत्र के हित में नहीं है टिकट के लिए पार्टी बदलना
- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: क्या शिवराज सिंह चौहान मुसलमानों के भी मामा हैं?
- कांग्रेस के 'चाणक्य' के आगे बागी हुए सरेंडर, उम्मीदवारों ने ली राहत की सांस
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक बड़ा घोटाला : सिंधिया
- मध्यप्रदेश में चुनाव के दौरान 20 करोड़ रुपए से अधिक नकद जब्त
मध्यप्रदेश : कमलनाथ ने कहा- राम मंदिर पर हमें भी कानून का इंतजार है...
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को चुनाव के समय ही राम मंदिर याद आता है। साढ़े चार साल हो गए केन्द्र की एनडीए सरकार को अब तक किसने रोका था राम मंदिर पर कानून लाने के लिए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार राम मंदिर पर यदि कानून लाना चाहती है तो लाए, हम कहां उन्हें रोक रहे हैं। लाएं कानून राम मंदिर पर, हमें भी इंतजार है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर को लेकर सिर्फ राजनीति करती है।
संघ पर प्रतिबंध : कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने ‘वचन पत्र' में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की बात नहीं कही और न ही उनकी कोई ऐसी मंशा है। दरअसल, भाजपा इस तरह के मुद्दों को हवा देकर लोगों को भ्रमित करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि सरकारी स्थानों को छोड़कर संघ को शाखाएं लगाने की पूरी छूट है। कमलनाथ ने यह भी कहा कि आरएसएस सामाजिक संगठन है या राजनीतिक, यह तो जनता ही तय करेगी।