Mp Chunav 2018

Wed, 17 Jun 2026

Notifications




नीट (UG) परीक्षा में पेपर लीक और अफवाहों को रोकने के लिए 38 साइबर कंमाडो की तैनाती, MP में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

नीट (UG) परीक्षा में पेपर लीक और अफवाहों को रोकने के लिए 38 साइबर कंमाडो की तैनाती, MP में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर मध्यप्रदेश में खास तैयारियां की जा रही है। परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सभी जिलों के एसपी को विशेष निर्देश दिए है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रश्नपत्रों के प्राप्त होने से लेकर उनके सुरक्षित भंडारण, परीक्षा केंद्रों तक परिवहन, परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं एवं सामग्री की सुरक्षित वापसी तक संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्णतः सुरक्षित एवं त्रुटिरहित बनाए रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या सुरक्षा में चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।