सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी 'Temple Run’ से जीतना चाहते हैं मप्र का 'रण'
- नेपानगर में सत्ता का बंटवारा कांग्रेस-भाजपा के बीच रहा
- राहुल गांधी के दौरे से पहले भाजपा ने कांग्रेस में लगाई बड़ी सेंध
- युवाओं को साधने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने संभाला मोर्चा
- इसरो के पूर्व प्रमुख जी. माधवन भाजपा में शामिल, अमित शाह ने दिलाई सदस्यता
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, हिन्दू धर्म भाजपा की बपौती नहीं
उज्जैन। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को यहां राज्य के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्दू धर्म भाजपा की बपौती नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 2 दिवसीय निमाड़ एवं मालवांचल के दौरे में उनके साथ चल रहे सिंधिया ने सोमवार को संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू धर्म भाजपा की बपौती बन गई है, जबकि हिन्दू किसी राजनीतिक पार्टी का धर्म नहीं है। धर्म तो घर-घर में है। किसी राजनीति में कोई धर्म नहीं होता है और धर्म में कोई राजनीति नहीं होती है।
उन्होंने कहा कि आज हालत ऐसे हो गए हैं कि भाजपा की सरकार ने महाकुंभ (सिंहस्थ महापर्व) के नाम पर अपने पॉकेट भरकर कलंकित कर दिया। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और किसानों के कर्जमाफी के नाम पर छलावा किया जा रहा है। प्रदेश में उद्योग बंद करा दिए और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो रहा है।
सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी संबोधित किया करते कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में मध्यप्रदेश, देश में आगे है। जिनकी नीयत साफ नहीं है, वे क्यों नर्मदा और शिप्रा नदी को साफ करेंगे? प्रदेश में उद्योग खुलते नहीं हैं और बंद हो रहे हैं। प्रदेश में उद्योगपति निवेश करने को तैयार नहीं हैं। (वार्ता)