सम्बंधित जानकारी
- बुरहानपुर में कार से 3 लाख रुपए से अधिक की नकदी जब्त
- मध्यप्रदेश : जीत के लिए भाजपा बनाएगी हाईटेक रणनीति, भोपाल में मीडिया सेंटर का शिवराज सिंह ने किया शुभारंभ
- चुनावी कैंपेन में भाजपा आगे, कांग्रेस दफ्तर में इतना सन्नाटा क्यों है भाई...
- मध्यप्रदेश : जयस ने कांग्रेस को गठबंधन के लिए पेश किया फॉर्मूला, राहुल गांधी करेंगे फैसला
- वायरल वीडियो पर राऊ के विधायक जीतू पटवारी की सफाई
नेपानगर में सत्ता का बंटवारा कांग्रेस-भाजपा के बीच रहा
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक इतिहास बड़ा रोचक रहा है। वर्ष 1977 से आकार में आए क्षेत्र में हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता का बंटवारा कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच रहा है।
नेपानगर के मतदाताओं ने चुनाव दर चुनाव कांग्रेस-भाजपा को छोड़ अन्य दल को महत्व नहीं दिया है। अब तक क्षेत्र में विधानसभा के 9 आम चुनाव और एक उपचुनाव में भाजपा को 5 बार, कांग्रेस को 4 बार और जनता पार्टी को 1 बार सफलता मिली है।
वर्ष 1977 में जनता पार्टी यहा से पहली बार जीती थी। भाजपा के हाथों वर्ष 1990, 2003, 2008, 2013 और 2016 में बाजी मारी। कांग्रेस ने यहां से वर्ष 1980, 1985, 1993 और 1998 में मैदान मारा था। (वार्ता)