1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. chanderi assembly seat

राहुल गांधी के दौरे से पहले भाजपा ने कांग्रेस में लगाई बड़ी सेंध

rahul gandhi
भोपाल। राहुल गांधी के मालवा दौरे से पहले भाजपा ने कांग्रेस में बड़ी सेंध लगाई है। रविवार देर रात ईसागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष  भूपेंद्र नारायण द्विवेदी समेत पंचायत के सभी पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। भूपेंद्र को कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक माना जाता था और वो कांग्रेस की तरफ से चंदेरी विधानसभा सीट से दावेदार भी थे।
 
 
वहीं, खबर है कि भाजपा उनको चंदेरी से मैदान में उतार सकती है। भाजपा में शामिल होने के बाद द्विवेदी ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की सामने ईसागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष वंदना द्विवेदी, उपाध्यक्ष भगवत दयाल सेन, पार्षद लियाकत खान, संतोष सेन, दुष्यंत साहू, हरी जाटव, भानुसिंह लोधी, मुकेश शर्मा, राजकुमार और रामदयाल ग्वाल भाजपा में शामिल हुए।
 
 
इन सभी नेताओं के भाजपा में शामिल होने से ईसागढ़ की पूरी नगर पंचायत अब भाजपा की हो गई है। अब तक परिषद में 11 पार्षद कांग्रेस के और चार भाजपा के थे। वहीं इससे पहले रविवार को दिन में शहडोल जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शरद कोल भी भाजपा में शामिल हुए थे।
 
 
शरद कोल को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पार्टी अध्यक्ष राकेशसिंह ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक नेहा बग्गा भी भाजपा में शामिल हुईं। 
 
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
‘राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक उधारी बंद’.. जानिए इस वायरल तस्वीर का सच