सम्बंधित जानकारी
- व्हाट्सअप पर डांसिंग अंकल को देख गोविंदा भी हुए फैन, पत्नी को दिखाया अंकल का डांस
- मानो या न मानो, मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो खास है...
- किडनी बेचना चाहता यह शख्स, कारण जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान...
- मध्यप्रदेश : सवा सौ विधायकों के विरोध में किसान संगठन
- मध्यप्रदेश फिर शर्मसार, शिवराज के इलाके विदिशा में दुधमुंही बालिका से दुष्कर्म, चाचा बना हैवान
डांसिंग अंकल के साले को गोली मारी, गोविंदा की तरह डांस कर सोशल मीडिया स्टार बने थे प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बूजी...
गोविंदा की तरह डांस कर सोशल मीडिया सनसनी बनने वाले प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ डांसिग अंकल के साले को अज्ञात नकाबपोश ने गोली मार दी।
पुलिस के अनुसार विदिशा के जनकगंज थाना इलाके में सोमवार को डांसिंग स्टार डब्बू अंकल के साले कुशाग्र श्रीवास्तव को अज्ञात नकाबपोश ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल कुशाग्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गोली कुशाग्र के पैर में लगी है। कुशाग्र को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
