सम्बंधित जानकारी
- शूटिंग शुरू होते ही मस्ती करने लगे शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर, बत्ती गुल मीटर चालु का फर्स्ट लुक
- प्रियंका चोपड़ा के पिक्चर पर निक जोनास का ज़ोरदार कमेंट, फैंस हुए पागल
- रणबीर कपूर की 'संजू' के लिए सेंसर बोर्ड ने खड़ी की बड़ी परेशानी
- करण जौहर ने बना दी जोड़ी, वर्षों पुरानी जोड़ी को दोबारा बड़े परदे पर लाने की हो रही है प्लानिंग
- रणबीर ने आखिरकार जाहिर किया आलिया भट्ट के लिए प्यार, बॉलीवुड में नया कपल तैयार
व्हाट्सअप पर डांसिंग अंकल को देख गोविंदा भी हुए फैन, पत्नी को दिखाया अंकल का डांस
'डांसिंग अंकल' के नाम से फेमस हुए विदिशा के संजीव श्रीवास्तव ने अपने बेहतरीन डांस मूव्स से सभी को अपना दीवाना बना रखा है। उनका डांस रातों-रात ही इतना फेमस हो गया कि लोग अब उनकी कॉपी करने लगे हैं और यह चैलेंज के रुप में चल रहा है। दुनियाभर में उनके डांस की तरीफ करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा भी शामिल हैं।
46 वर्षीय संजीव जिस गाने की डांस मूव्स से फेमस हुए थे वो गाना गोविंदा की फिल्म से ही था। गोविंदा अपने ज़माने के बेहतरीन डांसर माने जाते हैं। ऐसे में उनके गाने पर उनसे बेहतर मूव्स कर लोगों को अपना दीवाना बनाना आसान बात नहीं है। और यही बात खुद गोविंदा को भी अच्छी लगी। गोविंदा ने संजीव की तारीफ करते हुए बताया कि उन्हें डांस मूव्स बहुत पसंद आई हैं।
गोविंदा ने आगे बताया कि किसी ने उन्हें संजीव का यह वीडियो वाट्सएप पर भेजा था। यह डांस देखने के बाद गोविंदा इतने खुश हुए उन्होंने अपनी पत्नी को भी इसे दिखाया। गोविंदा ने कहा कि मुझे उनकी मुव्स बहुत पसंद आई हैं। संजीव का डांस शानदार है और मुझे उम्मीद है कि आगे भी हम उनके डांस ऐसे ही देखते रहेंगे। गोविंदा ने आगे कहा कि संजीव डांस करते हुए बहुत एंजॉय कर रहे हैं और यही डांस की खासियत होती है। उन्हें ना किसी से झिझक है और ना ही वो ये सोच रहे हैं कि कोई क्या कहेगा।
गोविंदा ने कहा ऐसे ट्रिब्युट्स मेरे करियर का बेस्ट पार्ट होते हैं। मुझे ये किसी अवॉर्ड से कम नहीं लगता। वहीं फेमस 'डांसिंग अंकल' का कहना है कि वे 1982 से डांस कर रहे हैं और गोविंदा ही उनके इंस्पिरेशन हैं। गोविंदा के अलावा भी बॉलीवुड में कई सेलीब्रिटीज़ ने संजीव के डांस की तारीफ की है।
