राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला गया है। बता दे कि पूर्व आधारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी को 12 सितंबर को आना था, लेकिन वे अब इस दिन इंदौर नहीं आ रहे हैं। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने वेबदुनिया को बताया कि दौरान टल गया है,
हालांकि इस बारे में पूरी जानकारी और आगामी तारीख के बारे में आज शाम प्रेस वार्ता कर के देंगे। अब तक की जानकारी के अनुसार इंदौर में उनके कार्यक्रम के लिए व्यवस्थित जगह नहीं मिलने से एआईसीसी ने कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ाई है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी 12 सितंबर के बजाय अब 19 सितम्बर को आएंगे।
जानकारी सामने आ रही है कि इंदौर का नेहरू स्टेडियम नहीं मिलने से एआईसीसी ने राहुल का कार्यक्रम बदला है। इंदौर में अब 12 के बजाय 19 सितंबर को राहुल का “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम होगा। इस बीच पता चला है कि स्थानीय कांग्रेस द्वारा रीजनल पार्क के सामने आयोजन स्थल को प्राथमिकता से तैयार किया जाएगा।
बीजेपी ने कहा, कांग्रेस का ही खेल : बीजेपी नेता राकेश सिंह यादव ने बताया कि यह पूरा खेल ही कांग्रेस का है। कांग्रेस यह आयोजन करने की स्थिति में ही नहीं है। उन्होंने जीतू पटवारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब मिलकर भी यहां जेन जी को इकठ्ठा करने की स्थिति में नहीं थे, ऐसे में जगह का बहाना बनाकर आयोजन स्थगित कर दिया गया है। अब 19 सितंबर को आयोजन करने की बात कही जा रही है, इस बात में कोई दम नहीं है।