1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. FIR against Ujjain cannibal Aghori

उज्‍जैन वाली नरभक्षी अघोरी पर FIR, शमशान से शव का मांस निकालकर खाया था, अब वीडियो बनाकर दी ये धमकी

Aghori ujjain
उज्‍जैन के चक्रतीर्थ स्‍थित एक शमशान घाट से जलती चिता में से शव का मांस खाने वाली अघोरी तांत्रिक काली उर्फ नंद गिरी पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि किन्नर अखाड़े से जुड़ी अघोरी तांत्रिक काली उर्फ नंद गिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह जलती चिता से तलवार के जरिए इंसानी मांस निकालकर खाते हुए नजर आ रही है।

वीडियो में तांत्रिक को "यह बहुत टेस्टी है" और "मैं तुम्हारे जीवन से खेलूंगी" जैसी अमानवीय बातें कहते हुए सुना जा सकता है। इस वीभत्स वीडियो के वायरल होने के बाद आम जनता के साथ-साथ संत समाज में भी भारी आक्रोश था। महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे वैदिक परंपरा और अघोर मर्यादा के खिलाफ बताया था और अघोरी तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

वीडियो वायरल होने और संत समाज (विशेषकर अघोर व जूना अखाड़े) के भारी आक्रोश के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। शव के साथ छेड़छाड़ और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 301 व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है

एफआईआर के बाद बनाया एक और वीडियो : पुलिस ने आरोपी अघोरी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, FIR दर्ज होने के बाद उसका एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह पुलिस और विरोध करने वालों को चुनौती देती व धमकी देती नजर आ रही है। संतों और स्थानीय नागरिकों ने इस कृत्य को सनातन धर्म और अघोर परंपरा की आड़ में किया गया एक घिनौना, अमानवीय व पब्लिसिटी बटोरने वाला स्टंट बताया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच और वीडियो की फोरेंसिक पुष्टि कर रही है।

क्‍या है पूरा मामला : वायरल वीडियो में तांत्रिक काली उर्फ नंद गिरी यह कहते हुए नजर आती है कि वह चिता से मांस खाएगी। इसके बाद वह हाथ में तलवार लेकर जलती चिता के पास जाती और उसमें से मांस निकालकर खाने का दावा करती है। वीडियो सामने आने के बाद उज्जैन के साधु-संतों और अघोर परंपरा से जुड़े लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। वीडियो में वह यह कहती हुई सुनाई देती है कि ‘हम आज इंसान का मांस खाएंगे। इसके बाद वह तलवार की मदद से चिता में से कुछ निकालती है और उसे खाने का दावा करती है।
अगला लेख
LIVE: कुछ ही देर में हो सकता है राम मंदिर के पहले CEO के नाम का एलान