सम्बंधित जानकारी
- अटल बिहारी वाजपेयी की 5 श्रेष्ठ कविताएं, यहां पढ़ें
- अटल विहारी की ये 3 कलम तोड़ कविता आपको प्रेरणा से भर देंगी
- चंद्र ने मान रखा बहनों की राखियों का...रक्षा बंधन पर पढ़ें यह विशेष कविता
- National Hindi Diwas 2023: हिंदी भाषा के संबंध में 10 रोचक तथ्य
- National Hindi Diwas 2023: भारत के अलावा हिंदी इन बोली जाती है 10 देशों में भी
हिंदी दिवस पर कविता : हिंदी हैं हम, हिन्दोस्तान हैं हम
Hindi Diwas Poem 2023 : पहचान है हमारी हिंदी,
हिन्दोस्तान की है ये बिंदी।
घर-घर बहती है हिंदी की धारा,
विश्व गुरु बनेगा हिन्दोस्तान हमारा,
यही है हर हिन्दुस्तानी का नारा।
ज्ञान और भाव की भाषा है हिंदी,
प्रेम का मधुर राग है हिंदी।
न मिटने देना इसके रंग को,
यह है हर हिन्दुस्तानी से विनती,
हिन्दुस्तान एक देश है, इसकी सांस है हिंदी।
न रुकने देना इसके प्रबल प्रवाह को,
हमेशा महकाते रखना इसकी सुगंध को।
यही हर हिन्दुस्तानी से कहते हैं हम,
हिंदी है हम, हिन्दोस्तान हैं हम।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
अगला लेख
