सम्बंधित जानकारी
- 150 momos खाने से मौत, क्या overeating सच में ले सकती है जान?
- यदि है ये समस्या तो नहीं पीना चाहिए अदरक वाली चाय
- यदि आप चाय और कॉफी छोड़ देंगे तो 1 माह में ही शरीर में दिखाई देंगे ये 5 असर
- बारिश के मौसम में कपड़ों से आती है बदबू, इन टिप्स को करें फॉलो
- विराट कोहली को भी पसंद है भुट्टा, प्रोटीन और फाइबर से है भरपूर
क्या है योग निद्रा? कुछ मिनटों की योग निद्रा से आप 8 घंटे की नींद ले सकते हैं
yoga nidra sleep benefits
क्या है योग निद्रा?
योग निद्रा को आध्यात्मिक नींद भी कहा जाता है। दरअसल योग निद्रा सोने व जागने के बीच की एक अवस्था है। इस अवस्था में आपके शरीर को आराम मिलता है और आपका माइंड रिफ्रेश होता है। योग निद्रा करने के बाद आपका शरीर एक ऊर्जा महसूस करता है। जिनकी नींद सही से पूरी नहीं होती है उनके लिए योग निद्रा बहुत फायदेमंद है। शुरुआत में योग निद्रा करते समय आप सो सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे अभ्यास के ज़रिए आपको इसे ठीक से करना आ जाएगा।
इसे करते समय आप जमीन पर मैट या कंबल बिछा लें। इसके बाद आप शवासन की तरह लेट जाएं। लेटने के बाद अपनी बॉडी को ढीला छोड़ दें और अपनी सांसों पर ध्यान दें। इसके बाद अपने अंतर्मन में झाकने की कोशिश करें। कुछ समय बाद आपका माइंड रिलैक्स हो जाएगा और आप शांति महसूस करेंगे।
बिहार स्कूल ऑफ योग के संस्थापक स्वामी सत्यानंद सरस्वती के अनुसार कुछ समय की योग निद्रा आपको घंटों की नींद से प्राप्त हुए आराम के सामान ही होती है। लगातार या नियमित रूप से योग निद्रा करने से आपका दिमाग पहले की अपेक्षा से कई अधिक सक्रिय हो जाता है। अगर आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आप अन्य आसनों के बाद योग निद्रा कर सकते हैं।
क्या हैं योग निद्रा के फायदे?
- योग निद्रा की मदद से आपका दिमाग शांत हो जाता है।
- योग के अन्य आसन करने के बाद योग निद्रा करने से आपके शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है।
- योग निद्रा की मदद से आपका कंसंट्रेशन बढ़ता है और आपका दिमाग सक्रिय होता है।
- स्ट्रेस रिलीफ के लिए योग निद्रा एक बेहतरीन विकल्प है जो आपके दिमाग को शांत करता है।
-
योग निद्रा की मदद से आप अपनी मेंटल हेल्थ को भी बैलेंस कर सकते हैं।
कैसे करें योग निद्रा?
- योग निद्रा करने के लिए सबसे पहले आप एक खुली जगह चुनें जिसमें आपको कोई डिस्टर्ब न करें।
- योग निद्रा करने के लिए ढीले कपड़े पहनें और नीचे बिछाने के लिए मैट या कंबल का इस्तेमाल करें।
- इसके बाद मैट या कंबल पर शबासन की तरह लेट जाएं और आपनी बॉडी को रिलैक्स करें।
- साथ ही अपने दिमाग को भी शांत करें और दिमाग में जो भी चल रहा है उसे भूल जाएं।
- अब अपने ध्यान को आप दाएं पंजे या पैर पर ले जाएं और कुछ सेकंड तक वहां दयां केन्द्रित करें।
- आप ध्यान को शरीर के ऊपर की ओर लाते हुए घुटनों व जांघों पर ध्यान दें।
- यह प्रक्रिया अब आप बाएं पैर पर भी अपनाएं और ध्यान केन्द्रित करें।
- इसके साथ आप अपने मध्य अंगों जैसे छाती, पेट व नाभि पर भी ध्यान केन्द्रित करने की कोशिश करें।
- सभी जगह ध्यान केन्द्रित पर आप गहरी सांस लें और शरीर को रिलैक्स करें।
- थोड़ी देर बाद आप दाहिने करवट लेते हुए, बाई ओर की नासिका से सांस बहार छोड़ दें।
- इसके बाद आपके शरीर का तापमान सामान्य स्तर पर आ जाएगा और कुछ देर बाद आप उठकर बैठ जाएं।
अगला लेख
