सम्बंधित जानकारी
- बारिश में हो रही है खुजली और इंफेक्शन की समस्या तो इन आदतों को जल्द सुधारें
- क्या आपके परिवार में भी सब एक साबुन से नहाते हैं, हो जाएं सावधान
- गुनगुने पानी में शहद मिलाना है खतरनाक, जानिए डॉक्टर की सलाह
- क्या आप भी उठते ही अपना फोन चेक करते हैं? जान लें ये 4 नुकसान
- OMG 2 के एक्टर पंकज त्रिपाठी का क्या है fitness secret
विराट कोहली को भी पसंद है भुट्टा, प्रोटीन और फाइबर से है भरपूर
corn benefits
आयुर्वेद के अनुसार है यह औषधि
आयुर्वेद के अनुसार शरीर में कफ दोष बढ़ने से सुस्ती, थकावट, सांस लेने में तकलीफ, मांसपेशियों का ढीला होना और डिप्रेशन जैसी कई समस्या होती हैं। साथ ही शरीर में पित्त दोष बढ़ने से नींद न आना, पेट में जलन, गर्मी लगना, शरीर से बदबू आना, मुंह कड़वा होना और गुस्सा आने जैसी समस्या होती हैं। भुट्टा कफ और पित्त को संतुलित करता है जिससे इन समस्या से राहत मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार भुट्टे को एक औषधि के रूप में माना गया है।
क्या हैं भुट्टे के फायदे
भुट्टे में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन A, विटामिन B6, कैल्शियम, आयरन और फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक कटोरी कॉर्न के सेवन से आप अपने शरीर को कई समस्या से बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि भुट्टे के क्या फायदे हैं....
1. बैड कोलेस्ट्रॉल को करता है कम: भुट्टे के सेवन से आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल आपके हृदय की सेहत के लिए हानिकारक है। बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के कारण आपको हार्ट अटैक या स्ट्रोक की समस्या हो सकती है। बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप भुट्टे का सेवन कर सकते हैं।
2. पथरी से बचाव: भुट्टा पथरी को कम करने में बहुत असरदार है। पथरी कम करने के लिए भुट्टे के बाल काम आते हैं। आप एक कटोरी में भुट्टे के बाल को पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह पानी छान कर इसका सेवन करें। नियमित रूप से इस पानी के सेवन से आप पथरी की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं।
3. वज़न कम करने में है असरदार: अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं तो भुट्टा एक बेहतरीन विकल्प है। कॉर्न में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे यह आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। साथ ही भुट्टे के सेवन से आपको बार-बार भूक लगने की समस्या नहीं होती है। आप नाश्ते में स्वीट कॉर्न या भुट्टे के दाने को उबालकर खा सकते हैं।
4. मेंटल हेल्थ के लिए है फायदेमंद: आयुर्वेद के अनुसार भुट्टा मानसिक शांति के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है। भुट्टे में कई ऐसे पोषक तत्व है जो आपकी मेंटल हेल्थ को सेहतमंद रखते हैं। अगर आपको स्ट्रेस की समस्या ज्यादा है तो आपको भुट्टे का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
ALSO READ: OMG 2 के एक्टर पंकज त्रिपाठी का क्या है fitness secret
ALSO READ: Bhumi Padnekar ने कैसे किया था 32 किलो वजन कम
ALSO READ: Bhumi Padnekar ने कैसे किया था 32 किलो वजन कम
