सम्बंधित जानकारी
- रोज खाएं मखाना और इन 6 बीमारियों को करें टाटा
- मखाना : Health Benefits जानेंगे तो रोज खाएंगे
- मखाने कैसे बनते हैं, जानिए प्रोसेस, सेहत के लिए क्यों जरूरी है सेवन
- Sawan 2022: श्रावण सोमवार व्रत में आलू, साबूदाना, खसखस सहित 5 तरह की खीर का ले सकते हैं स्वाद
- मखाने की बर्फी कैसे बनाएं, व्रत-उपवास से पहले जान लीजिए विधि
मखाने खाने के नुकसान भी हैं, 6 समस्या हैं तो न करें सेवन
अगर ये 6 समस्याएं हैं तो न खाएं मखाने
मखाने को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन ज्यादा मखाना खाने के नुकसान जान हैरान हो जाएंगे आप...
एलर्जीः मखाने में स्टार्च होता है, ज्यादा खाने से शरीर में स्टार्च की मात्रा बढ़ सकती है और एलर्जी हो सकती है।
कब्ज : अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कॉमन फ्लूः फ्लू में आपको मखानों का सेवन नहीं करना चाहिए।
दवाओं का नहीं होगा असर: अगर आप दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो मखाने से बचें, ये आपकी दवाओं के असर को कम कर सकता है।
किडनी स्टोन : मखाने में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। किडनी स्टोन की शिकायत है तो मखाने का सेवन ना ही करें तो बेहतर...
गैस्ट्रिक समस्या : अगर आपको गैस्ट्रिक परेशानी हो रही है तो मखाने का सेवन तुरंत बंद कर दें।
दस्त की समस्या : अगर आप पहले से ही दस्त से पीड़ित हैं तो मखाने का सेवन न करें। यह आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है।
