सम्बंधित जानकारी
- बिरसा मुंडा जयंती - कौन थे बिरसा मुंडा, 10 प्रमुख बातें
- झारखंड स्थापना दिवस 2021 - झारखंड स्थापना दिवस पर जानिए झारखंड के बारे में प्रमुख बातें
- चिल्ड्रंस डे 2021 : यहां पढ़ें बच्चों की मस्त-मस्त, चटपटी 7 मजेदार पहेलियां...
- बाल दिवस 2021 - जानिए इन 5 बहादुर बच्चों की कहानी जिन पर देश को है गर्व
- World Kindness Day 2021 - जानिए कैसे विश्व दयालुता दिवस छोटी सी शुरूआत से एक बड़ी मुहिम बन गया
International Tolerance Day : जानिए क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस
हर साल 16 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (Interanational Tolerance Day) मनाया जाता है। देश और दुनिया में लगातार उपद्रव, हिंसा, रंगभेद, जातिभेद, आगजनी की घटनाएं बढ़ रही है, तो मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। ये निम्न कारण देश-दुनिया के विकास के रुकावट का कारण बन रहे हैं। विकासशील देश से विकसित देश बनना है तो इन सभी से परे सोचना होगा। इन सभी परिस्थितियों के बीच इंसानियत को बचाने, शांति और सौहार्द को कायम रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर यूनेस्को द्वारा लोगों को टॉलरेंस के खतरों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक किया जाता है।
जानिए कैसे हुई थी शुरुआत
साल 1995 में यूनेस्को द्वारा सहिष्णुता दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। 1996 में इस दिवस को मनाने के लिए यूनेस्को ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों को आमंत्रित किया। इसके बारे में जागरूकता फैलाने, सौहार्द की भावना पैदा करने के लिए एक अभियान जारी किया। जिसका नाम दिया TOGETHER। जिसका उद्देश्य लोगों के बीच आ रही सामाजिक दूरियों को कम करना और देशों, समुदायों और प्रवासियों के बीच मजबूती पैदा करना। इसके बाद से हर साल 16 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया जाता है।

आज के वक्त में कॉर्पोरेट ऑफिस में इस तरह की दूरियों को मिटाने के लिए सामाजिक जिम्मेदारी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है सांस्कृतिक विविधता और शांति जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएं। अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिक शिक्षा का हक मिलें। जिस पर देशभर के बड़े-बड़े नेताओं को एक छत के नीचे बैठकर जरूर विचार-विमर्श करना चाहिए।