सम्बंधित जानकारी
- बाल दिवस 2021 - जानिए इन 5 बहादुर बच्चों की कहानी जिन पर देश को है गर्व
- World Kindness Day 2021 - जानिए कैसे विश्व दयालुता दिवस छोटी सी शुरूआत से एक बड़ी मुहिम बन गया
- World Utility Day 2021 : जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व उपयोगिता दिवस, क्या है महत्व और थीम
- 10 नवंबर परिवहन दिवस - इस साल लें प्रदूषण कम करने का प्रण
- World Science Day 2021 - 'राजनीति और धर्म पुराने हो चुके हैं, अब समय आ गया है विज्ञान और अध्यात्म का।' - पंडित नेहरू
चिल्ड्रंस डे 2021 : यहां पढ़ें बच्चों की मस्त-मस्त, चटपटी 7 मजेदार पहेलियां...
Hindi Paheliyan बाल दिवस पर पढ़ें बच्चों की चटपटी मनोरंजक पहेलियां, आप भी बूझे और जानें...
मजेदार पहेलियां...
Hindi Paheliya (1) बचपन से ही जिनके मन में,
क्रांति जन्म लेती है।
आदेशित कुछ करने को ज्यों,
भारत मां करती हैं।।
खेतों में बंदूकें बोते,
चट से बोल पड़े थे।
अंग्रेजों ने फांसी दी तो,
हंसते हुए चढ़े थे।।
(2) लोहा लेना अंग्रेजों से,
बिना हिचक स्वीकारा।
झांसी की रक्षा में जिसको,
जीवन लगा न प्यारा।।
वीर वेष धारण कर निकली,
कौन रही वह रानी।
जिसकी अंतिम रक्त बूंद ने,
हार न मन में मानी।।
(3) वेष संत का भ्रमण निरंतर,
सहज-सरल-उपकारी।
निर्धन नारायण की पूजा,
ऐसे अतुल पुजारी।।
गांधीजी का साथ निभाया,
गुणी और भूदानी।
उनका नाम बताओ बच्चो,
जाने तुमको ज्ञानी।।
(4) रात दिन है मेरा
तुम्हारे घर में डेरा।
रोज मीठे गीत से
करती नया सवेरा।
(5) पीपल की ऊंची डाली पर,
बैठी वह गाती है।
तुम्हें हमें अपनी बोली में
वह संदेश सुनाती है।
(6) कमर कसकर बुढ़िया रानी,
रोज सवेरे चलती है।
सारे घर में घूम-घूमकर
साफ-सफाई करती है।
(7) पानी का मटका
पेड़ पर लटका।
हवा हो या झटका
उसको नहीं पटका।
Hindi Paheliyan सही उत्तर : 1. भगतसिंह, 2. रानी लक्ष्मीबाई, 3. विनोबा भावे, 4. गौरेया, 5. चिड़िया, 6. झाड़ू, 7. टमाटर।
