1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गणेशोत्सव
  4. Ganpati bhog recipes

गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को छठवें दिन कौनसा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

Rava Laddu
bhog for ganpati bappa : क्यों न इस बार गणेश उत्सव में गणपति बप्पा को सूजी/रवा के लड्‍डू का भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न किया जाए। इन्हें बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं यहां रवा या सूजी के लड्‍डू बनाने की बहुत ही सरल विधि- 
 
सूजी के लड्डू 
 
सूजी के लड्‍डू बनाने के लिए 500 ग्राम सूजी/ रवा, 500 ग्राम घी, 400 ग्राम शकर का बूरा, 25 ग्राम किशमिश, 25 ग्राम चारोली, एक चम्मच इलायची पाउडर, गुनगुना पानी आदि सामग्री की आवश्यकता होगी। 
 
जानें विधि : सूजी या रवे को छानकर उसमें 2-3 बड़े चम्मच मोयन डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब रवे को गुनगुने पानी से कड़ा गूंथ लें। एक कढ़ाई में घी गरम रखें। अब गूंथे आटे के बड़े-बड़े मुठिए बनाकर धीमी आंच पर तल लें। अब तले मुठिए को हाथ से बारीक मसलकर उसका रवा तैयार करके चलनी से छान लें। सारे मुठिए का जब रवा तैयार हो जाए तब उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
 
अब रवे में शकर का बूरा, इलायची पाउडर व चारोली मिला दें। आवश्‍यकतानुसार और घी मिला लें ताकि उनके लड्‍डू आसानी से बन जाए। अब लड्‍डू बनाते समय ऊपर से एक-एक किशमिश चिपका दें। लीजिए तैयार टेस्टी सूजी-रवा लड्‍डू से गणेशोत्सव की त्योहार मनाएं।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Parenting Tips: जानिए कैसे छोटे बच्चों में डालें डिसिप्लिन की आदत, बिना डांटे भी सिखा सकते हैं ये अच्छी हेबिट