सम्बंधित जानकारी
- Ganesh Utsav Bhog: गणेश उत्सव के पहले दिन बप्पा को लगाएं इस खास मोदक का भोग, नोट करें रेसिपी
- ganesh chaturthi recipe : श्री गणेश जी के फेवरेट लड्डू कौनसे हैं, जानें कैसे बनाएं?
- Ganesh Utsav भगवान श्री गणेश को प्रिय हैं ये खास लड्डू, गणेशोत्सव में अवश्य चढ़ाएं
- coconut modak recipe : श्री गणेशोत्सव के मौके पर बनाएं ये खास मोदक, अभी नोट करें
- Jain Thali | तीज स्पेशल जैन थाली, जानें क्या क्या बनाते हैं रोट तीज व्रत में
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति को पहले दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं
modak bhog
Highlights
चावल के आटे के मोदक कैसे बनाएं।
घर पर शाही मोदक बनाने की सरल विधि।
श्री गणेश के प्रिय मोदक बनाने की रेसिपी जानें।
Ganeshotsav Bhog 2024: गणेशोत्सव के दिन आ गए हैं और इन दिनों 'गणपति बप्पा मोरिया' की आवाज सुनकर मन प्रसन्न हो जाता है। गणेश उत्सव के दिनों में श्री गणेश की जय-जयकार करते हुए उन्हें कई तरह के भोग या प्रसाद चढ़ाया जाता है।
तो आइए यहां जानते हैं श्री गणेश के प्रिय मोदक की एक खास रेसिपी के बारे में :
शाही राइस मोदक
Rice Modak बनाने की सामग्री में 1 कप चावल का आटा, 1 कप बारीक किया हुआ गुड़, 1 कप खोपरे का बूरा, 1/4 कटोरी मेवे की कतरन, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, चुटकी भर नमक, आवश्यकतानुसार घी।
विधि : सबसे पहले एक कढ़ाई में गुड़ पिघला लें तथा उसे थोड़ा गाढ़ा होने दें। फिर उसमें खोपरे का बूरा मिला कर हल्के से भून लें। अब इस मिश्रण में मेवे की कतरन डालें, मिलाएं और आंच से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें।
तत्पश्चात चावल के आटे को पानी की सहायता से नरम गूंथ कर थोड़ी देर ढंक कर रख दें। अब आटे की छोटी-सी लोई हाथ में लेकर फैलाएं, ऊपर से एक छोटा चम्मच मिश्रण रखकर मोदक का आकार देते हुए सभी मोदक तैयार कर लें। फिर एक कढ़ाई में घी गरम करके तैयार सभी मोदक धीमी आंच पर तल लें। इस शाही राइस मोदक से भगवान श्री गणेश को भोग लगाएं और उनसे वरदान पाएं।
