सम्बंधित जानकारी
- उपवास में बहुत लाभदायी है दूधी का हलवा, मिलेगा सेहत को फायदा
- व्रत-उपवास में बहुत फायदेमंद है पौष्टिक बनाना हलवा, पढ़ें आसान विधि
- उपवास के दिन घर में इस तरीके से बनाएं खास स्वादिष्ट पोटेटो हलवा
- व्रत का खान-पान : घर पर बनाना चाहते हैं राजगिरे के लड्डू, तो बस ये 5 स्टेप्स आजमाएं
- क्या आपने कभी ट्राय किए हैं फलाहारी चटपटे साबूदाना पेटिस, स्वाद ऐसा कि हर किसी को पसंद आए
पाइनापल-खोया की स्वादिष्ट सफेद बर्फी। How to Make barfi
सामग्री :
1 बड़े साइज का पाइनापल गोल स्लाइस में कटा हुआ, 1 कप ताजा खोया, शकर आवश्यकता एवं स्वादानुसार पिसी इलायची, 2-3 केसर के लच्छे।
विधि :
एक बर्तन में पाइनापल डालें, उसके ऊपर से शकर बुरकाएं। कुकर के तल में थोड़ा पानी रखें व पाइनापल के उस बर्तन को उसमें रख दें। अब 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। ठंडा होने दें, फिर मिक्सी में महीन पीसकर सूप बनाने की छलनी से छानकर पाइनापल का पल्प तैयार कर लें।
अब एक कड़ाही में पाइनापल का तैयार पल्प और शकर डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए गाढ़ा कर लें। दूसरी तरफ एक कड़ाही में मावा सेंक लें, फिर मावे को पाइनापल में मिक्स करके गाढ़ा होने तक सेंकें।
ऊपर से पिसी इलायची और केसर के लच्छे डालें और हिलाएं। अब एक थाली में घी का हाथ लगाकर मिश्रण को फैलाएं। मिश्रण ठंडा होने पर मनचाहे आकार में बर्फी काट लें। अब एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें। तैयार स्वादिष्ट सफेद बर्फी का भगवान को प्रसाद चढ़ाएं।
