सम्बंधित जानकारी
- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद कैसे होगी रामलला की पूजा? जानें आरती का समय
- रामलला के लिए राममय हुआ मध्यप्रदेश, भोपाल में रघुनाथ मंदिर में CM की पूजा अर्चना, ओरछा में मुख्य समारोह
- रामलला प्राण प्रतिष्ठा की 5 खास बातें, गर्भगृह में ये लोग रहेंगे उपस्थित
- Ramayan katha in hindi : चित्रमय रामकथा, प्रभु श्रीराम की संपूर्ण कहानी
- अयोध्या में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, NSG कमांडोज ने मोर्चा संभाला
22 January 2024 Special Day: 22 जनवरी 2024 सुबह से लेकर शाम तक पूजा के संपूर्ण शुभ मुहूर्त
Ram mandir udghatan ayodhya Muhurat 2024: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। आओ जानते हैं इस दिन सुबह से लेकर रात तक के संपूर्ण शुभ मुहूर्त और चौघड़िया।
- सूर्य उदय : सुबह 07:14
- सूर्यास्त : शाम 05:52
- चंद्रोदय : दोपहर 02:39
- चंद्रास्त : शाम 05:27
- मृगशिरा नक्षत्र : प्रात: 04:58 से प्रारंभ होकर अगले दिन तक।
- तिथि: पौष शुक्ल द्वादशी
- विक्रम संवत: संवत: 2080
- अयन : उत्तरायण
- मास : पौष मास
- सूर्य गोचर : मकर
22 जनवरी 2024 को रहेंगे 4 महायोग :
सर्वार्थ सिद्धि योग- प्रातः काल 7.14 बजे से अगले दिन 23 जनवरी को सवेरे 4.58 बजे से रहेंगे।
अमृत सिद्धि योग- प्रातः काल 7.14 बजे से अगले दिन 23 जनवरी को सवेरे 4.58 बजे से रहेंगे।
रवि योग- 22 जनवरी की सवेरे 4.58 बजे से अगली सुबह 7.13 बजे तक रहेगा।
एन्द्र योग- 08:45:48 तक ब्रह्म योग इसके बाद एन्द्र योग रहेगा जो अगले दिन 08:03:38 तक रहेगा।
विडाल योग: ---------
विडाल योग: ---------
84 सेकंड का शुभ मुहूर्त : 22 जनवरी 2024 सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.11:32 बजे से 12.54:4 बजे तक रहेगा। इस बीच 12 बजकर 29 मिनट और 8 सेकंड से मूल मुहूर्त प्रारंभ होगा, जो 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक चलेगा।
22 जनवरी 2024 शुभ मुहूर्त:-
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: 05:27 से 06:20 तक।
- प्रातः पूजा : प्रात: 05:53 से 07:14 तक।
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:11 से 12:54 तक।
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:19 से 03:01 तक।
- गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:49 से 06:16 तक।
- संध्या पूजा : शाम 05:52 से 07:12 तक।
- अमृत काल : रात्रि 07:46 से 09:26 तक।
- निशिता मुहूर्त : रात्रि 12:06 से 12:59 तक।
इस दिन रहेगा मृगशिरा नक्षत्र : विद्वानों के मुताबिक संपूर्ण राष्ट्र के लिए यह दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण है क्योंकि मृगशिरा नक्षत्र कृषि कार्य, व्यापार, विदेश यात्रा के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। हमारा भारत देश विशेष रूप से कृषि प्रधान देश है और अयोध्या में रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा के साथ हमारे राष्ट्र का भी कल्याण होगा।
दिन का शुभ चौघड़िया:
अमृत : सुबह 07:14 से 08:33 तक।
शुभ : सुबह 09:53 से 11:13 तक।
लाभ : दोपहर 03:12 से 04:32 तक।
अमृत : दोपहर 04:32 से शाम 05:52 तक।
रात का शुभ चौघड़िया:
लाभ : रात्रि 10:52 से 12:32 तक।
----------------------------------------
