सम्बंधित जानकारी
- Dhanu Rashifal 2022- धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Sagittarius Horoscope 2022
- Vrishchik Rashifal 2022-वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Scorpio Horoscope 2022
- Tula Rashifal 2022- तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Libra Horoscope 2022
- Kanya Rashifal 2022- कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Vigro Horoscope 2022
- Singh Rashifal 2022- सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Leo Horoscope 2022
Makar Rashifal 2022- मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Capricorn Horoscope 2022
नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है मकर राशि...
साल 2022 की शुरुआत में शनि का आपकी ही राशि में उपस्थित होना करियर, आर्थिक और शिक्षा में शुभ फल देने का कार्य करेगा। हालांकि अप्रैल में आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में, कई प्रकार की समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है।
खासतौर से सेहत से जुड़ी समस्या परेशान करेगी। अच्छा खानपान और सेहत के प्रति सावधानी की सलाह दी जाती है। जीवन में धन से जुड़े मुद्दे उत्पन्न हो सकते हैं। कानूनी मामलों में मिलेगी चमकदार सफलता... इस साल संकट कम होंगे, राहत मिलेगी...
व्यापार करते हैं तो सितंबर से लेकर साल के अंत तक की समय अवधि शानदार बन रही है। मंगल देव की उपस्थिति पाचन तंत्र या पेट से संबंधित कुछ समस्या का कारण बनेगी। इसलिए छोटी से छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करते हुए, किसी अच्छे डॉक्टर से अपनी जांच कराएं।
मकर राशि के विद्यार्थियों को साल 2022 में अधिक मेहनत की ज़रूरत होगी। फरवरी में जब मंगल का गोचर आपकी ही राशि में होगा तो मन भ्रमित हो सकता है। केतु वृश्चिक राशि में विराजित होकर आपकी परीक्षा लेने का कार्य करेगा। आपको पारिवारिक जीवन में समस्या हो सकती है। इसलिए कुछ समय निकालते हुए पत्नी के साथ समय व्यतीत करें और उन्हें समझने का प्रयास करें।
अप्रैल माह में बृहस्पति का गोचर मीन में होगा। इसके सबसे अधिक अनुकूल फल प्रेमी जोड़ों को मिलेंगे। शादीशुदा हैं तो, वर्ष का शुरूआती समय आपके लिए कुछ तनावग्रस्त हो सकता है, लेकिन अगस्त से बाद की अवधि, आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस की वृद्धि करेगी। इससे आप जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी कर सकते हैं।
