सम्बंधित जानकारी
- Vrishchik Rashifal 2022-वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Scorpio Horoscope 2022
- Tula Rashifal 2022- तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Libra Horoscope 2022
- Kanya Rashifal 2022- कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Vigro Horoscope 2022
- Singh Rashifal 2022- सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Leo Horoscope 2022
- Kark Rashifal 2022- कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Cancer Horoscope 2022
Dhanu Rashifal 2022- धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Sagittarius Horoscope 2022
नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है धनु राशि...
साल 2022 की शुरुआत आर्थिक जीवन में आपको शानदार मुनाफ़ा देगी। छात्रों को भी शिक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो जीवन में सकारामकता आएगी। हालांकि इसी दौरान मंगल का लग्न भाव में विराजमान होना कई प्रकार की मानसिक चिंता और तनाव भी दे सकता है।
तनाव आपको पारिवारिक जीवन में चल रही विपरीत परिस्थितियों के कारण मिले। रोमांस के मामले में साथी के साथ आपका विवाद होने के योग बनेंगे। जनवरी में ग्रहों की स्थिति के कारण आपकी वाणी में कड़वाहट साफ़ देखी जाएगी, जिससे आप न चाहते हुए भी साथी को कुछ ऐसा कह सकते हैं, जिससे उनका दिल दुखे। इसलिए आपको इस साल अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करने और साथी या प्रेमी से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से बचना होगा।
अप्रैल से जून के बीच गुरु का मीन में गोचर परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर करने का कार्य करेगा। जुलाई 2022 में बुध का अपने ही भाव में गोचर होगा, जिसके परिणामस्वरूप दांपत्य जीवन का आप खुलकर आनंद ले सकेंगे। फरवरी से लेकर अप्रैल के तक जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जहां आपको एक दूसरे के करीब आने के कई अवसर प्राप्त होंगे। तीसरे व्यक्ति को आपके रिश्ते में हस्तक्षेप न करने दें। अन्यथा गलतफहमी की आशंका बढ़ जाएगी।
वहीं साल के अंतिम दो माह (नवंबर और दिसंबर) रोमांस के लिए सबसे अधिक रंगीन रहने वाले हैं। आपके कार्यक्षेत्र के लिए नवंबर 2022 की अवधि विशेष अनुकूल रहने वाली है। क्योंकि इस समय आप अपने जीवन में रोजगार के नए स्रोत पाने में सफल रहेंगे।
