सम्बंधित जानकारी
- Vrishchik Rashi 2022 : वृश्चिक राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
- Tula Rashifal 2022- तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Libra Horoscope 2022
- Kanya Rashifal 2022- कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Vigro Horoscope 2022
- Singh Rashifal 2022- सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Leo Horoscope 2022
- Kark Rashifal 2022- कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Cancer Horoscope 2022
Vrishchik Rashifal 2022-वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Scorpio Horoscope 2022
नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है वृश्चिक राशि...
वर्ष 2022 की शुरुआत से लेकर अप्रैल तक कई अनावश्यक खर्चों में वृद्धि का संकेत है। इस साल करियर, आर्थिक जीवन के साथ-साथ पारिवारिक जीवन में भी आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपके जीवन में कुछ सकारात्मकता आएगी। यह साल आपके आर्थिक जीवन को समृद्ध बनाएगा।
बेहतर स्वास्थ्य व शारीरिक समस्याओं से भी राहत मिलेगी। शनिदेव की स्थिति आपको मानसिक तनाव देती रहेगी, जिससे सबसे अधिक आपकी पर्सनल लाइफ प्रभावित होगी। जीवन में अनुकूलता आएगी और बेशुमार धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। अगस्त में आपके पिता को किसी प्रकार की शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उनके खानपान और जीवनशैली के प्रति विशेष सावधानी बरतें।
सितंबर माह के दौरान, शुक्र पुनः अपना गोचर आपकी राशि के लाभ भाव में करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और आप अलग-अलग स्रोतों से अच्छा धन लाभ कमाने में सफल होंगे।
अप्रैल में शनिदेव का गोचर आपके और प्रियतम के बीच विवाद और गलतफहमी का कारण बन सकता है। हर विवाद को सुलझाने का प्रयास करें।
कन्या राशि में शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के एकादश भाव में विराजमान होगा जो शुक्र को आपकी राशि में दुर्बल बनाएगा। आप दोनों को कुछ समय के लिए एक दूसरे से दूर भी जाना पड़ सकता है। शादीशुदा हैं तो साल की शुरुआत दांपत्य जीवन के लिए सबसे अधिक उत्तम रहेगी। फिर अप्रैल के अंतिम चरण में, शनि देव का स्थान परिवर्तन होगा, तब कुछ समस्याओं का जन्म हो सकता है।
