सम्बंधित जानकारी
- Tula Rashi 2022 : तुला राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
- Kanya Rashifal 2022- कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Vigro Horoscope 2022
- Singh Rashifal 2022- सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Leo Horoscope 2022
- Kark Rashifal 2022- कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Cancer Horoscope 2022
- Mithun Rashifal 2022 - मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Gemini Horoscope 2022
Tula Rashifal 2022- तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022 | Libra Horoscope 2022
नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है तुला राशि...
वर्ष 2022 की शुरुआत में मंगल धनु राशि में गोचर करेंगे, यह आपकी राशि का तीसरा भाव है। यह भाव छोटे भाई-बहनों का भाव होता है और मंगल का इस भाव में उपस्थित होना, उन्हें स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है। मंगल की ये स्थिति आपको धन लाभ के योग भी बना रही है, इस दौरान बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल रहेंगे।
इसके साथ ही इस साल आप मनचाही वेतन वृद्धि पा सकेंगे। 26 फरवरी के बाद छात्रों को शिक्षा में उचित परिणाम मिलने की संभावना बनेगी। आपके और प्रेमी के बीच हर विवाद खत्म होगा और आप आत्मविश्वास बढ़ाने में सफल रहेंगे।
इस साल आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। कर्ज को चुकाने में सक्षम होंगे। अप्रैल के बाद बृहस्पति का गोचर मीन राशि में होगा आपकी कुंडली का चुनौतियों, बाधाओं और रोगों का भाव प्रभावित होगा। राहु की स्थिति आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि करेगी, लेकिन बृहस्पति की शुभ कृपा छात्रों के जीवन में खुशियों के समाचार लाएगी।
साल 2022 में शनि भी आपसे खूब मेहनत करवाने वाले हैं। मेहनत और स्मार्ट वर्क दोनों जारी रखें। शनि की स्थिति पारिवारिक जीवन में अशांति का कारण बनेगी। साल 2022 के अंतिम दो माह (नवंबर और दिसंबर) रोमांस के लिए सबसे उत्तम रहेंगे। मंगल इस दौरान आपके अष्टम और नवम भाव में गोचर करेंगे।
जिसके परिणामस्वरूप प्रेमी संग विवाह में बंध सकते हैं। वैवाहिक जातकों के लिए शुरूआती समय संघर्षपूर्ण रहेगा। जनवरी से लेकर अप्रैल तक जीवनसाथी का सहयोग और ससुराल पक्ष से कोई उपहार प्राप्त कर सकेंगे। मई और जून के बीच ग्रहों की स्थिति आपके और जीवनसाथी के बीच विवाद को जन्म देगी।
