सम्बंधित जानकारी
- देवउठनी एकादशी पर इस विशेष आरती से होते हैं भगवान इतने प्रसन्न कि हर एकादशी का पुण्य दे देते हैं...
- शुभ फलदायी होती है सूर्यदेव की आराधना, प्रतिदिन करें आरती, जीवन में आएंगी खुशियां
- 1 बार ही पढ़ा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ तो बदल जाएगी आपकी किस्मत
- धन-समृद्धि तथा सिद्धि देता है पवित्र मां गायत्री चालीसा
- सूर्य देव की आरती : ॐ जय सूर्य भगवान
सुख, समृद्धि और शांति चाहते हैं तो प्रतिदिन करें विष्णु जी की आरती
प्रतिदिन भगवान विष्णु जी की पूजा और आरती करने से घर में सुख, समृद्धि आती है और शांति मिलती है।
अगर आप प्रतिदिन विष्णु जी की आरती नहीं कर पा रहे हैं तो कोई बात नहीं, आप विशेष अवसरों पर जैसे प्रति गुरुवार, आंवला नवमी, देवउठनी एकादशी या देवशयनी एकादशी आदि के दिन भी श्रीहरि विष्णु जी की आरती करें उनकी कृपा पा सकते हैं...। आइए पढ़ें...
श्री विष्णु भगवान की आरती
जय विष्णु देवा, स्वामी जय लक्ष्मी रमणा।
भक्तन के प्रतिपालक, दीनन दुख हरणा।। जय...
चार वेद गुण गावत, ध्यान पुराण धरें।
ब्रह्मादिक शिव शारद, स्तुति नित्य करें।। जय...
लक्ष्मीपति, कमलापति, गरूड़ासन स्वामी।
शेष शयन तुम करते, प्रभु अन्तरयामी।। जय...
माता-पिता तुम जग के, सुर मुनि करें सेवा।
धूप, दीप, तुलसीदल, धरें भोग मेवा।। जय...
रत्नमुकुट सिर सौहे, बैजन्ती माला।
पीताम्बर तन शोभित, नील वरण आला।। जय...
शंख-चक्र कर सौहे मुद मंगलकारी।
दास प्रभु की विनती सुन लो हितकारी।। जय...।
