सम्बंधित जानकारी
- भगवान सूर्यदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो छठ पर्व के दिनों में अवश्य पढ़ें सूर्य चालीसा का संपूर्ण पाठ
- 1 बार ही पढ़ा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ तो बदल जाएगी आपकी किस्मत
- धन-समृद्धि तथा सिद्धि देता है पवित्र मां गायत्री चालीसा
- गरीबी दूर करना है तो अवश्य पढ़ें श्री महावीर चालीसा
- मां पार्वती का पावन चालीसा...
शुभ फलदायी होती है सूर्यदेव की आराधना, प्रतिदिन करें आरती, जीवन में आएंगी खुशियां। Surya dev Aarti
हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान सूर्य एकमात्र ऐसे देव हैं, जो साक्षात दिखाई पड़ते हैं। अत: सूर्यदेव के प्रातःकाल में दर्शन एवं उनकी आराधना शुभ फलदायी मानी गई है। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत है श्री सूर्य भगवान की आरती...
श्री सूर्य देव की आरती
जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव।
जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥
रजनीपति मदहारी, शतदल जीवनदाता।
षटपद मन मुदकारी, हे दिनमणि दाता॥
जग के हे रविदेव, जय जय जय रविदेव।
जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥
नभमंडल के वासी, ज्योति प्रकाशक देवा।
निज जन हित सुखरासी, तेरी हम सबें सेवा॥
करते हैं रविदेव, जय जय जय रविदेव।
जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥
कनक बदन मन मोहित, रुचिर प्रभा प्यारी।
निज मंडल से मंडित, अजर अमर छविधारी॥
हे सुरवर रविदेव, जय जय जय रविदेव।
जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥
