सम्बंधित जानकारी
- विजयादशमी 2023: दशहरा पर रावण दहन के बाद करते हैं ये 5 महत्वपूर्ण कार्य
- विजयादशमी 2023 : दशहरा पर हवन, शस्त्र पूजा और रावण दहन का मुहूर्त
- Dussehra 2023: भगवान श्रीराम के 5 प्रचलित मंदिर के करें दर्शन
- दशहरा पर क्यों बांटे जाते हैं सभी को शमी के पत्ते?
- दशहरा 2023: रावण को मारने के लिए श्री राम ने किए थे ये 5 महत्वपूर्ण कार्य
Dussehra Rangoli 2023: दशहरे पर बनाएं ये 5 सुंदर रंगोली
dussehra rangoli 2023
1. ये रंगोली काफी सरल और सुंदर है। इस रंगोली को आप फूलों की मदद से भी बना सकते हैं। आप फूल या फूलों की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रंग के रंग यह रंगोली आपके घर में रौनक डाल देगी। साथ ही स्केल की मदद से आप एक सीधा रेक्टेंगल बना सकते हैं।
2. इस दशहरा को खास बनाने के लिए आप यह रंगोली ट्राई कर सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए चावल के दानों का इस्तेमाल किया गया है। आप चावल की जगह सफेद फूल की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप आटे या सफेद रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चूड़ियों की मदद से आप इस तरह के सर्कल बना सकते हैं। साथ ही माता की नथनी के लिए आप ज्वेलरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. इस दशहरा को मज़ेदार बनाने के लिए आपको यह क्रिएटिव रंगोली ज़रूर ट्राई करनी चाहिए। इस रंगोली में श्रीराम के बाण के साथ रावण के दस मुंह भी बनाए गए हैं। साथ ही इसमें चावल का भी इस्तेमाल किया गया है। आप फूलों की मदद से इसका बॉर्डर बना सकते हैं। साथ ही आप अन्य रंग का प्रयोग कर इस रंगोली को अपने स्टाइल में बना सकते हैं।
4. यह रंगोली बहुत आसान और खूबसूरत है। इस रंगोली में आप फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही रंगों की मदद से भी इस रंगोली को आप खास बना सकते हैं। इसके रंग को भरने के लिए आप टूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टूल की मदद से आप इस रंगोली को जल्दी बना सकते हैं।
5. यह बहुत प्यारी और सुंदर रंगोली है जो आपके घर के दरवाज़े के पास बहुत खुबसूरत लगेगी। इस तरह के डिजाईन के लिए आप किसी लकड़ी या टूथपिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप बोतल के ढ़क्कन से इस तरह के दो सर्कल बना सकते हैं। माता के चरण बनाने के लिए आप सिंपल सर्कल बनाएं और उस पर डिजाईन बना दें।
