सम्बंधित जानकारी
- दशहरा 2023: दशहरे पर नहीं करना चाहिए ये 5 कार्य वर्ना पछताओगे
- विजयादशमी 2023: दशहरा पर शमी के वृक्ष की पूजा करेंगे तो होंगे 5 फायदे
- दशहरा 2023: रावण को मारने के लिए श्रीराम ने किस देवी की पूजा की थी?
- Vijayadashami 2023: दशहरे पर जपें इनमें से कोई भी 1 मंत्र, प्रभु श्री राम देंगे विजय का आशीष
- Dussehra 2023: भगवान श्रीराम के 5 प्रचलित मंदिर के करें दर्शन
विजयादशमी 2023: दशहरा पर रावण दहन के बाद करते हैं ये 5 महत्वपूर्ण कार्य
Dussehra traditions : 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। सूर्यास्त के बाद जब थोड़े बहुत तारे नजर आते हैं उसके बाद रावण दहन होता है। रावण दहन के बाद कुछ विशेष कार्य करते हैं। उनमें से 5 कार्य करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
1. विजयी तिलक : रावण दहन देखने के बाद सीधे घर पर जाते हैं और वहां पर जो भी रावण दहन देखकर आया है उसे विजयी तिलक लगाया जाता है। इसके बाद उसकी आरती उतारी जाती है तब घर में प्रवेश होता है।
2. शमी के पत्ते देकर बधाई देते हैं : फिर इसके बाद सभी लोग स्वर्ण के प्रतीक शमी पत्तों को या सोना पत्ती को एक-दूसरे को बांटकर एक-दूसरे से मिलकर दशहरे की बधाई देते हैं। आपसी शत्रुता भुलाने के लिए इस दिन लोग एक-दूसरे के गले मिलते हैं। इन दिन सारे गिले-शिकवे दूर करके अपनों को गले लगाकर उसने पुन: रिश्ता कायम किए जाने का भी प्राचलन रहा है।
3. दशहरी देना : इस दिन कई लोग एक-दूसरे के घर जाकर, गले मिलकर, चरण छूकर बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं और छोटो को दशहरी देते हैं। दशहरी देने का अर्थ है बच्चों को कुछ रुपये या गिफ्ट देना।
4. गिलकी के भजिये और पकवान : इस दिन खासतौर पर गिलकी के पकोड़े और गुलगुले (मीठे पकौड़े) बनाने का प्रचलन है। पकोड़े को भजिए भी कहते हैं। बहुत से घरों में तरह-तरह के पकवान बनाकर उसका लुफ्त उठाते हैं।
5. पारिवारिक पार्टी : इस दिन कई लोग अपने घरों में या अन्य जगह पर पारिवारिक पार्टी का आयोजन भी करते हैं। बहुत से घरों में कुटुंभ भोज का आयोजन होता है। सभी कुल परिवार खानदान के लोग एकत्रित होकर भोज करते हैं। कई जगहों पर सार्वजनिक रूप से दशहरा मिलन समारोह का आयोजन भी होता है, जहां पर लोग एक दूसरे से मिलते हैं। स्वल्पाहर या भोजन करते हैं।
