1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तराखंड
  4. rishikesh-100-crore-modern-rafting-base-station-cm-pushkar-singh-dhami

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

pushkar singh dhami
उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि ऋषिकेश में 100 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन विकसित किया जा रहा है।
 
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
 
पोस्ट में कहा गया, ऋषिकेश में 100 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां प्रदान करने के साथ ही देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करेगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को विस्तार मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
गौरतलब है कि योग नगरी के रूप में प्रसिद्ध ऋषिकेश पहले से ही रिवर राफ्टिंग के लिए देश के प्रमुख केंद्रों में गिना जाता है। इस नए बेस स्टेशन के निर्माण से पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और सुरक्षित अनुभव मिलने की उम्मीद है।
अगला लेख
“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज