सम्बंधित जानकारी
- क्या लाल डायरियों में छिपा है सोनाली फोगाट की मौत का राज?
- घरेलू सहायक ने दिव्यांग लड़के की हत्या की, मोबाइल और पैसे लेकर फरार
- सागर में सीरियल किलर का खौफ, 4 चौकीदारों की बेरहमी से हत्या, वारदात का पैटर्न एक जैसा
- दुमका : अंकिता हत्या मामले में गिरफ्तार शाहरुख और नईम 72 घंटे की रिमांड पर
- मुस्लिम पत्नी और साले ने खिलाया बीफ़, क्या है सूरत में युवक की कथित आत्महत्या का मामला?
UP: नहीं कर सके शादी, नीम के पेड़ पर लटककर दी जान
कानपुर देहात। कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एकसाथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले एक प्रेमी युगल ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या है मामला?: रसूलाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले तारनपुर निवासी विनोद (25) दोनों पैरों से दिव्यांग था। उसके गांव की शिल्पी (20) से कई साल से प्रेम संबंध थे। इतना ही नहीं, दोनों शादी भी करना चाहते थे, पर परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।
इसी के चलते वे दोनों बहुत परेशान चल रहे थे। इसी के चलते शनिवार को शिल्पी व विनोद ने एकसाथ जान देने का फैसला किया और वे नीम पेड़ के पास पहुंचे। विनोद ने पहले शिल्पी की मांग में सिन्दूर लगाया और एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर दोनों ने खुदकुशी कर ली!
जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ रसूलाबाद आशा पाल व इस्पेक्टर अंजनी मिश्र मौके पर पहुंचे व छानबीन करते हुए फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए व पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे।
क्या बोले अधिकारी?: सीओ रसूलाबाद आशा पाल ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में प्रेम संबंधों में घटना होने की बात सामने आई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
