सम्बंधित जानकारी
- Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम
- पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?
- आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार
- स्वाति मालीवाल के एक्स अकाउंट से हटी केजरीवाल की फोटो, क्या AAP से हुआ मोहभंग?
- स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
लखनऊ से चोरी हुआ DRDO का हेलीकॉप्टर, मचा बवाल
लखनऊ। लखनऊ में डीआरडीओ का मॉडल हेलीकॉप्टर चोरी होने से हड़कंप मच गया। किसी को पता नहीं है कि यह हेलीकॉप्टर इस समय कहां है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मामले में योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार चुरा लेने वाले भाजपा राज में, हेलीकॉप्टर चोरी हो जाना कौन सी बड़ी बात है।
सरकार चुरा लेनेवाले भाजपा राज में, हेलीकॉप्टर चोरी हो जाना कौन सी बड़ी बात है। pic.twitter.com/XL2oSCcmsT
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 17, 2024
श्रीनेत ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आपको गृहमंत्री अमित शाह का वो बयान याद है ना जहां कहा था कि उत्तर प्रदेश में रात 12 बजे भी महिला सोने के आभूषण पहन कर सुरक्षित चल सकती है तो बस उसी उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में DRDO का बनाया मॉडल हेलीकाप्टर चोरी हो गया, और किसी को खबर ही नहीं।
दरअसल 2020 में हुई डिफेंस एक्सपो में DRDO में बना एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर मॉडल डिस्प्ले किया था। DRDO ने स्क्रैप से चिनूक हेलीकॉप्टर का कॉपी मॉडल एंट्री गेट पर लगाया था। एक्सपो खत्म हो जाने के बाद भी हेलीकाप्टर वहीं मौजूद रहा।आपको गृहमंत्री अमित शाह का वो बयान याद है ना जहाँ कहा था कि उत्तर प्रदेश में रात 12 बजे भी महिला सोने के आभूषण पहन कर सुरक्षित चल सकती है
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) May 18, 2024
तो बस उसी उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में DRDO का बनाया मॉडल हेलीकाप्टर चोरी हो गया, और किसी को खबर ही नहीं
▪️2020 में हुई डिफेंस एक्सपो… pic.twitter.com/lZ4HTXroEY
हेलीकॉप्टर की देखभाल की जिम्मेदारी लखनऊ नगर निगम पर थी। हेलीकॉप्टर के गायब होने की शिकायत अप्रैल 2023 में नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी से की गई थी। हेलीकॉप्टर कहां गया और कब चोरी हुआ इसकी जानकारी अब किसी को नहीं है?
Edited by : Nrapendra Gupta
