सम्बंधित जानकारी
- पीएम किसान मानधन योजना : बुजुर्ग किसानों को हर साल मिलते हैं 36,000, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, बोले- अब पूर्व विधायकों को मिलेगी सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन
- अब शादीशुदा लोगों को मिलेगी 10000 रुपए पेंशन, जानिए कौनसी से है स्कीम
- वन रैंक वन पेंशन की मौजूदा नीति को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया, कहा- इसमें कोई संवैधानिक कमी नहीं
- छत्तीसगढ़ : लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, जानिए बजट में क्या हुए ऐलान
58,275 पूर्व सैनिकों की पेंशन पर बवाल, रक्षा मंत्रलाय ने दी राहत
नई दिल्ली। 58,275 पूर्व सैनिकों को अप्रैल माह में पेंशन नहीं मिली। मामले पर बवाल मच गया। इस पर रक्षा मंत्रालय ने सभी पूर्व सैनिकों की पेंशन शाम तक खाते में ट्रांसफर करने का वादा किया।
पूर्व सैनिकों की पेंशन पर बवाल मचने के बाद रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उन पूर्व-सैनिकों की पेंशन रोक दी गई थी जिन्होने अपना पहचान-पत्र 'स्पर्श' नाम के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया था।
मंत्रालय ने कहा कि जिन पूर्व-सैनिकों ने अपना पहचान-पत्र अभी डिफेंस एकाउंट डिपार्टमेंट पोर्टल पर अपलोड नहीं किया उन्हें 25 मई तक करने की रियायत दे दी गई है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि One Rank, One Pension के धोखे के बाद अब मोदी सरकार 'All Rank, NO Pension' की नीति अपना रही है। सैनिकों का अपमान देश का अपमान है। सरकार को पूर्व सैनिकों की पेंशन जल्द से जल्द देनी चाहिए।
