सम्बंधित जानकारी
- PM Surya Ghar Yojana : घर की छत पर लगाएं Solar Panel, पाएं 300 Units तक Free Electricity और भारी Subsidy
- इंदौर में शुरू हुई PM RAHAT Scheme : जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और क्या-क्या मिलेंगे फायदे
- Seva Teerth Inauguration : PM Narendra Modi ने किया ' सेवा तीर्थ' और Kartavya Bhavan का उद्घाटन
- Income Tax Rules 2026: बेंगलुरु, पुणे समेत मेट्रो शहरों को बड़ी राहत, मील कूपन और गिफ्ट टैक्स लिमिट बढ़ने से बढ़ेगी सैलरी सेविंग
- EPFO का बड़ा दांव, बेहतर रिटर्न देने वाले फंड मैनेजर्स को मिलेगा ज्यादा पैसा, 30 करोड़ सदस्यों को हो सकता है मोटा फायदा
HRA क्लेम में बड़ा बदलाव! मकान मालिक से रिश्ता बताना होगा अनिवार्य, आयकर 2025 के नए नियम जारी
Income Tax Act 2025 : केंद्र सरकार ने आयकर अधिनियम 2025 के तहत मसौदा आयकर नियम और नए फॉर्म जारी किए हैं। नए फॉर्म 124 में HRA दावा करते समय मकान मालिक से संबंध की जानकारी देना अनिवार्य होगा। कंपनियों के PAN आवेदन और कर ऑडिट रिपोर्ट में भी अतिरिक्त खुलासे जरूरी होंगे। अंतिम नियम अप्रैल 2026 में अधिसूचित किए जाएंगे।
एचआरए का दावा करते समय कर्मचारी अपने नियोक्ता को किराये का अनुमानित विवरण देता है, लेकिन मकान मालिक के साथ संबंध की जानकारी देना अनिवार्य नहीं है। बहरहाल नए नियमों के मसौदे के अनुसार, नए फॉर्म 124 में करदाता को यह बताना होगा कि जिस मकान मालिक को किराया दे रहा है, उससे उनका कोई पारिवारिक या कोई अन्य संबंध तो नहीं है।
क्या होगा फायदा?
कमकान मालिक और किरायेदार के बीच के संबंधों की जानकारी अनिवार्य करने से फर्जी या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए किराया दावों पर अंकुश लगेगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और अनुचित दावों को खारिज करना आसान होगा। हालांकि इससे सही दावे करने वालों को परेशानी नहीं होगी।
कंपनियों के पैन आवेदन की प्रक्रिया भी सख्त
मसौदा प्रस्ताव में कंपनियों के लिए पैन आवेदन आवेदन करते समय यह घोषणा देना अनिवार्य होगा कि कंपनी के पास पहले से कोई पैन नहीं है। शाखाओं, परियोजना कार्यालयों या पूर्ववर्ती इकाइयों के नाम पर पहले से पैन होने की स्थिति में दोहराव से बचने के लिए आंतरिक जांच जरूरी होगी।
कर ऑडिट रिपोर्ट में देनी होगी यह जानकारी
अब कर ऑडिट रिपोर्ट में यह भी बताना होगा कि कौन-सा अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया गया है। इसका डेटा क्लाउड पर है या सर्वर पर। आईपी एड्रेस क्या है? डेटा किस देश में स्टोर है और भारत में बैकअप सर्वर कहां स्थित है। इससे डिजिटल रिकॉर्ड की पारदर्शिता बढ़ेगी और जांच के दौरान जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
बहरहाल नया इनकम टैक्स अधिनियम 2025 टैक्स प्रणाली में बड़े बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य टैक्स प्रणाली को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।
edited by : Nrapendra Gupta
