सम्बंधित जानकारी
- बजट से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम
- AADHAAR App का नया वर्जन हुआ लांच, घर बैठे होंगे सारे काम, जानिए क्या है इसमें खास
- हाईब्रिड ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट, मिलेगा इस समस्या से छुटकारा
- india census 2027 : जनगणना 2027 में पहले चरण में आपसे क्या-क्या पूछा जाएगा, MHA ने जारी की सवालों की सूची
- एक क्लिक और आपका बैंक खाता खाली, कहीं आपको तो नहीं आया Parivahan विभाग के नाम पर मैसेज, घबराएं नहीं
EPFO News : रिटर्न पर अब इनाम, फंड मैनेजर्स के प्रदर्शन से बढ़ेगा सदस्यों का मुनाफा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने निवेश पोर्टफोलियो पर कमाई बढ़ाने के लिए एक नई रणनीति पर काम कर रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक इसके तहत अब फंड मैनेजर्स के लिए 'परफॉरमेंस-लिंक्ड इंसेंटिव' (प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन) व्यवस्था शुरू करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इसे आसान शब्दों में समझा जाए तो जो फंड मैनेजर जितना बेहतर रिटर्न कमा कर देगा, उसे भविष्य में निवेश के लिए उतना ही अधिक फंड आवंटित किया जाएगा।
वर्तमान में ईपीएफओ अपना इक्विटी निवेश मुख्य रूप से निफ्टी (Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) के ईटीएफ (ETF) के जरिए करता है। लेकिन अब संगठन इससे आगे बढ़कर अन्य सेक्टोरल इंडेक्स में भी निवेश करने की योजना बना रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी बॉन्ड की तुलना में अधिक रिटर्न अर्जित करना है, ताकि अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को आकर्षक ब्याज दर दी जा सके। ईपीएफओ अब केवल पारंपरिक क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहना चाहता। पिछली बैठकों में सलाहकार संस्था Crisil से उन उभरते हुए क्षेत्रों (Sunrise Sectors) की व्यवहार्यता जांचने को कहा गया था, जिनमें भविष्य में बड़ी बढ़त की संभावना है। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं
रेलवे और रक्षा (Defense) क्षेत्र। खबर के मुताबिक ईपीएफओ ऋण निवेश (Debt Investments) के लिए एक नई पद्धति विकसित कर रहा है। 31 मार्च को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए संगठन जल्द ही अपने 30 करोड़ सदस्यों के लिए वार्षिक ब्याज दर की घोषणा करने वाला है। Edited by: Sudhir Sharma
